फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   UPSC Result 2025: Vaibhav passed the exam in the first attempt, Aayushi achieved success by studying for six t

UPSC Result 2025: वैभव ने पहले प्रयास में पास की परीक्षा, आयुषी ने रोज छह से सात घंटे पढ़ाई कर पाई सफलता

Wed, 23 Apr 2025 10:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर/झंडूता
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/बिलासपुर/झंडूता Published by: Krishan Singh Updated Wed, 23 Apr 2025 10:16 AM IST
सार

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम (UPSC Final Result) जारी कर दिया है। हिमाचल से भी कई युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा पास कर अपने माता-पिता व प्रदेश का नाम रोशन किया है। 
 

विज्ञापन
UPSC Result 2025: Vaibhav passed the exam in the first attempt, Aayushi achieved success by studying for six t
वैभव सिंह, आयुषी ठाकुर व साैरभ। - फोटो : संवाद

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम (UPSC Final Result) जारी कर दिया है।  हिमाचल प्रद्रेश के बिलासपुर जिले के झंडूता निवासी 23 साल के वैभव सिंह ने देश की सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा यूपीएससी पहले ही प्रयास में पास की है। उन्होंने परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 82 प्राप्त किया है। वैभव के माता-पिता दोनों शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं। उनके पिता, वीरेंद्र सिंह पनोह स्कूल में प्रधानाचार्य और माता मोनिका गवर्नमेंट कॉलेज बिलासपुर में फिजिक्स की प्रोफेसर हैं। वैभव ने प्रारंभिक शिक्षा रोहड़ू में प्राप्त की और शिमला पब्लिक स्कूल से दसवीं और डीएवी न्यू शिमला से 12वीं की। इसके बाद, उन्होंने दिल्ली विवि से पॉलिटिकल साइंस में ऑनर्स में ग्रेजुएशन की। वैभव की सफलता से क्षेत्र में न केवल उनकी मेहनत का सम्मान हुआ है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

आयुषी का चयन भारतीय राजस्व सेवा के लिए हुआ
जिला शिमला के जुन्गा की निवासी आयुषी ठाकुर ने यूपीएससी परीक्षा में 325वीं रैंक हासिल किया है। आयुषी का चयन भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में हुआ है। यह उनकी तीसरी कोशिश थी, जिसमें उन्होंने प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की और फिर मुख्य परीक्षा-साक्षात्कार में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आयुषी ने प्रारंभिक शिक्षा शिमला के क्योंथल कान्वेंट स्कूल से छठी कक्षा तक आगे की पढ़ाई की। मानविकी विषय में 12वीं कक्षा में 95 फीसदी अंक प्राप्त करने के बाद दिल्ली विवि से स्नातक की। वहीं, इग्नू से महिला सशक्तीकरण विषय में डिप्लोमा भी किया। आयुषी ने यूपीएससी की तैयारी कॉलेज के दूसरे वर्ष से ही शुरू कर दी थी। आयुषी का मानना है कि निरंतर प्रयास और सही दिशा में मेहनत से सफलता निश्चित रूप से मिलती है। आयुषी ने सफलता का श्रेय अपने पिता मदन मोहन और माता सुलक्षणा ठाकुर को दिया है। कठिनाइयों के बावजूद परिवार ने हमेशा प्रोत्साहित किया। उन्होंने नियमित रूप से रोज छह से सात घंटे पढ़ाई की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सौरभ ने पहले प्रयास में पास की परीक्षा
 डीएवी स्कूल शोघी में 10वीं तक पढ़े वेस्ट विनोद नगर दिल्ली के सौरभ कुमार सिंह ने यूपीएससी के सिविल सर्विस एग्जाम में 378वां रैंक हासिल किया है। पिता उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सौरभ ने कड़ी मेहनत से पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की है। सौरभ ने देशबंधु कॉलेज दिल्ली से ग्रेजुएशन की और फिर सिविल सर्विस की तैयारी शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed