फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Universal Carton facility to Apple growers in himachal pradesh

यूनिवर्सल कार्टन शुरू नहीं होने से मंडियों में हो रहा बागवानों का शोषण

Mon, 14 Sep 2020 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 14 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Universal Carton facility to Apple growers in himachal pradesh
Apple Carton (फाइल फोटो)

हिमाचल में सेब पैकिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन शुरू न होने से बागवानों का मंडियों में शोषण हो रहा है। आढ़ती और लदानी बागवानों से टेलीस्कोपिक कार्टन में ही सेब पैक कर मंडियों में लाने का दबाव बनाते हैं। बागवान कई सालों से सरकार पर दबाव बना रहे हैं कि यूनिवर्सल कार्टन की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन


यूनिवर्सल कार्टन की बनावट ऐसी होती है कि उसमें क्षमता से ज्यादा सेब नहीं भरा जा सकता, जबकि टेलीस्कोपिक कार्टन बीस किलो क्षमता का है। इसमें बीस के बदले 30 से 32 किलो सेब भरा जा सकता है। इसी कारण आढ़ती और लदानी टेलीस्कोपिक कार्टन में सेब खरीदना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन


पूर्व कांग्रेस सरकार के सत्ता में रहते भी यूनिवर्सल कार्टन बागवानों को उपलब्ध कराने की मांग उठी थी। इस संबंध में प्रस्ताव लाने पर भी विचार किया जाने लगा था, परंतु यह मामला ठंड बस्ते में चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सब्जी एवं फल उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान कहते हैं कि टेलीस्कोपिक के बदले सेब बागवानों को यूनिवर्सल कार्टन देने की मांग लंबे समय से की जा रही है। कांग्रेस सरकार भी यह व्यवस्था नहीं कर पाई है। वर्तमान सरकार ने भी इस दिशा में बागवानों को राहत नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed