{"_id":"636523e1cc86794f011e29e3","slug":"union-transport-minister-nitin-gadkari-election-rally-in-bilaspur-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: गडकरी बोले- 65 साल कांग्रेस ने काम किया होता तो सड़कें, पुल नहीं मांगने पड़ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: गडकरी बोले- 65 साल कांग्रेस ने काम किया होता तो सड़कें, पुल नहीं मांगने पड़ते
Fri, 04 Nov 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 04 Nov 2022 08:59 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि स्वाधीनता के 75 साल बाद भी जनता को यह कहना पड़ रहा है कि हमें रोड चाहिए, पुल चाहिए, पानी चाहिए यह सुनकर दुख भी होता है और आश्चर्य भी होता है।
विज्ञापन
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं जहाज रानी मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि स्वाधीनता के 75 साल बाद भी जनता को यह कहना पड़ रहा है कि हमें सड़क चाहिए, पुल चाहिए, पानी चाहिए। यह सुनकर दुख भी होता है और आश्चर्य भी। कांग्रेस ने देश पर 65 साल राज किया, अगर उन्होंने बेहतर तरीके से कार्य किया होता तो आज यह दिन देखने नहीं पड़ते। उनके राज में दो किलोमीटर सड़क बनती थी, अब हम 40 किलोमीटर बना रहे हैं। हमारे विभाग ने छह वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किए हैं।
विज्ञापन
इस साल हाईवे बनाने में हम दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। इस बात का हमें गौरव है। दिल्ली से हरिद्वार दो घंटे, दिल्ली से जयपुर दो घंटे, अमृतसर चार घंटे में, दिल्ली से कटरा छह घंटे में, श्रीनगर आठ घंटे में पहुंच रहे हैं। अब एशिया की सबसे बड़ी टनल जोजिला का 50 फीसदी काम पूरा हो गया है। जोजिला टनल से लद्दाख लेह के लिए चार टनल बना रहे हैं। वहां से मनाली आएंगे। बचपन में मनाली आया था, रोहतांग जाने के लिए तीन घंटे लगे थे। अब अटल टनल बनने से आठ मिनट लगते हैं। लेह से श्रीनगर पूरा पर्यटन के लिए खुल जाएगा।
विज्ञापन
वहां से सात घंटे में दिल्ली और 12 घंटे में मुंबई पहुंचेंगे। बरठीं में जनसभा में गडकरी ने कहा कि अटल टनल से निकलेंगे तो कब कन्या कुमारी पहुंचेंगे पता नहीं चलेगा। देश बदल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन कैनेडी ने कहा था कि अमेरिका धनवान है, इसलिए अमेरिका के रास्ते अच्छे नहीं हुए लेकिन अमेरिका के रास्ते अच्छे हैं इसलिए अमेरिका धनवान हुआ। हिमाचल के रास्ते अच्छे होंगे तो प्रदेश में पर्यटन बढ़ेगा, उद्योग बढ़ेगा और जवान लड़कों के हाथों को काम मिलेगा। केवल देवभूमि नहीं, देव की समृद्ध और संपन्न भूमि बनकर हिमाचल देश भर में याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बागछाल-बड़सर हाईवे को आने से पहले ही मंजूरी दी है। मार्च में जब बागछाल व अन्य एक पुल का लोकार्पण करूंगा तो इसका भी भूमि पूजन करने आऊंगा।
विज्ञापन