फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   union minister Anurag Thakur statement on Una Hamirpur Railway Line

केंद्रीय मंत्री अनुराग बोले- ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन बनकर रहेगी

Sun, 17 Oct 2021 09:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर/नादौन (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Oct 2021 09:17 PM IST
सार

केंद्र सरकार के पिछले बजट में इस रेलवे लाइन के लिए महज एक हजार रुपये का बजट प्रावधान किया था। इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को खूब घेरा था।

विज्ञापन
union minister Anurag Thakur statement on Una Hamirpur Railway Line
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गसोता महादेव मंदिर में जनसभा के दौरान अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन पर दावा किया कि यह रेलवे लाइन बनकर ही रहेगी। कहा कि फिलहाल जाहू में हवाई अड्डे के निर्माण को लेकर कोई योजना नहीं है। बल्ह विधानसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर केंद्र सरकार से बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन


जाहू मंडी, बिलासपुर और हमीरपुर तीनों जिलों का केंद्र है, लेकिन बल्ह विधानसभा क्षेत्र को चुना गया है। वह उसका भी स्वागत करते हैं। हवाई अड्डा बनना चाहिए चाहे हिमाचल में जहां भी बने। ऊना-हमीरपुर रेलवे लाइन पर कोरोना का हवाला देते हुए कहा कि एक साल से इस प्रोजेक्ट में कुछ खास नहीं हो पाया है। उन्होंने इसे पूरा करने का दावा जरूर किया है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के पिछले बजट में इस रेलवे लाइन के लिए महज एक हजार रुपये का बजट प्रावधान किया था। इसके बाद कांग्रेस ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को खूब घेरा था। अब एक बार फिर केंद्रीय मंत्री के रेलवे लाइन के निर्माण के दावे ने हमीरपुर के लोगों की उम्मीदें जगा दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से कांग्रेस नेता खासकर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा उनके इस प्रोजेक्ट को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री के बयान के बाद एक बार फिर हमीरपुर-ऊना रेलवे लाइन का मुद्दा चर्चा में आ गया है। अनुराग ने कहा कि कुछ लोग उनके किए कार्यों पर पट्टिका लगाने का ही कार्य करते आ रहे हैं। बड़ा प्रोजेक्ट लाने के लिए ताकत चाहिए होती है। उन्होंने एक बार नहीं कई बार यह ताकत दिखाई है।

विश्रामगृह में अव्यवस्था पर अनुराग ठाकुर ने अफसरों को लगाई फटकार

लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह नादौन में अव्यवस्था पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अधिकारियों को फटकार लगाई। वह रविवार सुबह विश्रामगृह में पहुंचे थे। विश्राम गृह में न कोई चौकीदार था और न ही कोई बड़ा अधिकारी मौके पर मौजूद था। इससे अनुराग ठाकुर नाराज दिखे। कार्यकर्ता भी ऐसी चूक को देखकर हैरान रह गए। उनका कहना था कि ऐसा दूसरी बार हुआ है। जिला पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा दल-बल के साथ मौजूद थीं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं थे। 

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री का नादौन पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिला पुलिस प्रशासन की टुकड़ी ने विश्रामगृह परिसर में केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर को सलामी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, नादौन नगर पंचायत के प्रधान तरुण कपिल, उपप्रधान योगराज, बेला वार्ड से जिला परिषद इंदु बाला आदि मौजूद रहे। अनुराग ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

नगर पंचायत प्रधान तरुण कपिल, उपप्रधान योगराज ने अनुराग से पुराना बस अड्डा के नजदीक लगभग 10 कनाल भूमि पर इंडोर खेल स्टेडियम और पार्क बनाने की मांग रखी। अनुराग ने आश्वासन दिया कि जल्द इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed