{"_id":"654f7fe5f4706e27e2013bf5","slug":"union-minister-anurag-thakur-statement-on-parali-burning-in-punjab-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- पंजाब के सीएम के जिले में जली सबसे ज्यादा पराली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- पंजाब के सीएम के जिले में जली सबसे ज्यादा पराली
Sat, 11 Nov 2023 06:56 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Nov 2023 06:56 PM IST
सार
अनुराग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के चलते केजरीवाल बंद कमरे में बैठ कर सरकार चला रहे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में जल रही पराली से दिल्ली गैस चैंबर बन गया है। पंजाब के सीएम के जिले में सबसे अधिक पराली जलाई गई है। दिल्ली के सीएम कमरे में बैठक कर सरकार चला रहे हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा पार्टी कार्यालय हमीरपुर में प्रेसवार्ता में कही। अनुराग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के चलते केजरीवाल बंद कमरे में बैठ कर सरकार चला रहे हैं। आप की सरकार चोरी भी करती है और सीना जोरी भी।
विज्ञापन
इस सिलसिले में वैज्ञानिक तथ्य सामने आए हैं। दिल्ली में लोग घुुट-घुट कर जी रहे हैं। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अनुराग ने कहा कि चार राज्यों में बतौर स्टार प्रचारक जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहां पर लोग यही पूछ रहे हैं कि कांग्रेस की गारंटियों का क्या हुआ है। जैसे कांग्रेस फेल हुई है वैसे ही इनकी गारंटियां फेल हुई हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक में भी कांग्रेस की ऐसी ही हालत है और छतीसगढ में 508 करोड़ का घोटाला हुआ है। शराब घोटाला, कोयला और गोबर घोटाला हुआ है। राजस्थान में पेपर लीक हुए है और कांग्रेस के मंत्रियों के बेटों को नौकरियां मिली हैं।
विज्ञापन
सुजानपुर के विधायक राणा के बयान पर पलटवार करते हुए अनुराग ने कहा कि कुछ लोगों को हमेशा इस बात का कष्ट होता है कि 1200 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट हमीरपुर से अवाहदेवी मंडी क्यों बन रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से आने-जाने की सुविधा होगी लेकिन इस बार आपदा आने से नुकसान सड़क को पहुंचा है।
कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर जल्द कार्य को पूरा करने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि विधायक नहीं चाहते हैं कि जल्द एनएच का निर्माण हो। दो दिन पूर्व हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सुजानपुर विधायक राजेंद्र राणा ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कंपनी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे।