{"_id":"6519025ceb5c7e5e31017b65","slug":"union-minister-anurag-thakur-started-swachata-abhiyan-in-hamirpur-himachal-pradesh-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Anurag Thakur: हमीरपुर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे अनुराग ठाकुर, दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Anurag Thakur: हमीरपुर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में पहुंचे अनुराग ठाकुर, दिलाई शपथ
Sun, 01 Oct 2023 06:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:21 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सप्ताह में कम से कम दो घंटे और साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
विस्तार
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह दियोटसिद्ध में स्वच्छ भारत 3.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस और अन्य संस्थाओं एवं संगठनों के युवा स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक देश के सभी जिलों में नेहरू युवा केंद्र के माध्यम से स्वच्छ भारत 3.0 अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इस अभियान के माध्यम से स्वच्छता को एक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने सभी लोगों से इस अभियान में जुड़ने और स्वच्छता के लिए अपना योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने उपस्थित लोगों को सप्ताह में कम से कम दो घंटे और साल में 100 घंटे स्वच्छता के लिए समर्पित करने की शपथ भी दिलाई तथा जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र की राज्य निदेशक ईरा प्रभात ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा स्वच्छ भारत 3.0 अभियान की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों, विभिन्न शिक्षण संस्थानों के एनएसएस स्वयंसेवियों और अन्य संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन