फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister Anurag Thakur hits out at Himachal Congress Government

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले: हिमाचल में कांग्रेस ने बढ़ाई महंगाई, सत्ता में आने के बाद बढ़ाए टैक्स

Thu, 28 Dec 2023 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Dec 2023 06:25 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने 14 जनवरी को शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में रही तो कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने में पूरी तरह से असफल रही है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur hits out at Himachal Congress Government
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई बढ़ी है। कांग्रेस ने सत्ता में आते ही प्रदेश में आम जनता को राहत देने की बजाए पेट्रोल और डीजल पर दो बार टैक्स बढ़ाया। प्रदेश में भयंकर आपदा के बीच तेल के दाम बढ़ाए गए थे। क्रशर बंद किए गए जिससे निर्माण सामग्री के दाम भी बढ़े।

विज्ञापन


हमीरपुर जिला के दौरे के दौरान भोटा में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू के लोकसभा चुनावों में महंगाई, बेरोगजारी और प्रदेश से केंद्र के सौतले व्यवहार को मुद्दा बनाने के बयान पर यह पलटवार करते हुए यह बात कही। ठाकुर ने वीरवार को भोटा के एक निजी होटल में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक की।
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, पूर्व विधायक बलदेव शर्मा भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने 14 जनवरी को शुरू होने वाली राहुल गांधी की यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस जब सत्ता में रही तो कश्मीरी पंडितों को न्याय दिलाने में पूरी तरह से असफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव हारने के बाद अब कांग्रेस समाज को जाति और संप्रदाय में बांटने का काम कर रही है। विपक्ष के नेताओं को राम मंदिर के शुभारंभ का निमंत्रण ना मिलने पर पलटवार करते हुए कहा कि निमंत्रण कमेटी द्वारा सभी लोगों को निमंत्रण भेजे गए हैं। लेकिन विपक्ष के लोग उन निमंत्रणों को अस्वीकार कर रहे हैं।


उन्होंने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग राम मंदिर का विरोध जताते थे और मंदिर निर्माण के लिए तारीख पूछते थे, उनको 22 जनवरी की तारीख याद रख लेनी चाहिए। इस दिन मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद दुनियार भर से करोड़ों लोग दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे। अब रामलला टैंट में नहीं, मंदिर में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed