फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union minister anurag thakur hits out at Delhi Deputy cm manish sisodia

सिसोदिया पर पलटवार: अनुराग बोले- अभी तो शुरुआत है, आप छोड़ने वालों की लगने वाली है लंबी लाइन

Sun, 10 Apr 2022 09:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 10 Apr 2022 09:05 PM IST
सार

अनुराग ने कहा कि हिमाचल में शानदार सरकार चल रही है। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब हिमाचल और गुजरात में फिर भाजपा सरकार बनाकर जीत का छक्का लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Union minister anurag thakur hits out at Delhi Deputy cm manish sisodia
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि अभी तो शुरुआत है, आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने वाले नेताओं की लंबी लाइन लगने वाली है। ये सभी भाजपा में शामिल होंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जो खुद कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, वह दूसरों को क्या मुख्यमंत्री बनाएंगे। 

विज्ञापन


रविवार को मीडिया से बातचीत में अनुराग ने कहा कि हिमाचल में शानदार सरकार चल रही है। चार राज्यों में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अब हिमाचल और गुजरात में फिर भाजपा सरकार बनाकर जीत का छक्का लगाया जाएगा। दरअसल, मनीष सिसोदिया ने हिमाचल में नेतृत्व बदलाव और अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाए जाने का बयान दिया था। इसी के साथ उन्होंने आप के प्रदेश अध्यक्ष रहे अनूप केसरी के भाजपा में शामिल होने पर कहा था कि जो नेता भाजपा में शामिल हुए हैं, उनको पार्टी निकालने वाली थी। उन पर संगीन आरोप थे। 
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने कहा कि आठ साल तक हिमाचल में आप के पदाधिकारी रहे लोग साफ सुथरी छवि के थे। जैसे ही वे भाजपा में शामिल हुए तो आधे घंटे में खराब हो गए। उन्होंने कहा कि आप के नेता सकते में हैं। उत्तर प्रदेश के चुनावों में लोगों की जमानत जब्त हुई थी। इस दर्द का अहसास उनको अभी तक हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिस दल के प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष पार्टी को छोड़कर चले जाएं, उससे साबित होता है कि आप कितनी खोखली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed