{"_id":"653cebff9606b53f2b08f438","slug":"union-minister-anurag-thakur-comment-on-congress-guarantees-in-himachal-pradesh-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल में कांग्रेस फेल और उनकी गारंटियां भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल में कांग्रेस फेल और उनकी गारंटियां भी
Sat, 28 Oct 2023 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 28 Oct 2023 04:40 PM IST
सार
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जो गारंटियां दी थीं, वे भी फेल हो गई हैं। 10 महीने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए हो गए हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय सूचना प्रसारण युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि जितनी झूठी कांग्रेस उतनी ही झूठी इनकी गारंटियां। इसलिए कांग्रेस भी फेल और उनकी गारंटियां भी फेल हैं। हमीरपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजस्थान में कांग्रेस की महिलाओं को हर माह दस हजार रुपये देने की गारंटी के सवाल के जवाब में यह बात कही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जो गारंटियां दी थीं, वे भी फेल हो गई हैं। 10 महीने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने हुए हो गए हैं। अभी तक प्रदेश की बहनें इंतजार कर रही हैं कि कब 1500-1500 रुपये उनके खाते में आएंगे। दूसरी गारंटी कांग्रेस ने दी थी कि वह दो रुपये किलो गोबर खरीदेगी पर नहीं खरीदा।
विज्ञापन
प्रदेश में कांग्रेस ने बिजली के बिल माफ करने की बात कही थी, अब वही बिल बढ़कर आ रहे हैं। पिछली सरकार में जो पानी के बिल माफ हुए थे, अब वह बिल भी कांग्रेस सरकार ने देने शुरू कर दिए हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी कहा था कि सबके कर्ज माफ करेंगे, लेकिन नहीं किया।
विज्ञापन