फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   union health minister mansukh mandaviya and BJP rashtriya adhyaksh jp nadda tO Inaugurate aiims bilaspur opd

बिलासपुर: प्रोटोकॉल से जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकेंगे लोग, हुड़दंग मचाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर

Sat, 04 Dec 2021 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 04 Dec 2021 05:03 PM IST
सार

एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने वाले लोगों को रोका नहीं जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर और जेपी नड्डा को जेड सुरक्षा दी गई है। इसके चलते प्रोटोकॉल के तहत ही लोग उनसे मुलाकात कर सकेंगे।

विज्ञापन
union health minister mansukh mandaviya and BJP rashtriya adhyaksh jp nadda tO Inaugurate aiims bilaspur opd
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में निर्माणाधीन प्रदेश के सबसे बड़े अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की ओपीडी के शुभारंभ के लिए रविवार सुबह 11 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया बिलासपुर पहुंच रहे हैं। इनकी सुरक्षा को लेकर पुलिस भी अलर्ट हो गई है। उधर, संशोधित पे बैंड की मांग करने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों ने भी इस मौके पर नड्डा से मिलने का एलान कर रखा है। ऐसे में किसी प्रकार का विवाद न हो, इसे लेकर बिलासपुर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा।  

विज्ञापन


एसपी बिलासपुर एसआर राणा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने वाले लोगों को रोका नहीं जाएगा। सीएम जयराम ठाकुर और जेपी नड्डा को जेड सुरक्षा दी गई है। इसके चलते प्रोटोकॉल के तहत ही लोग उनसे मुलाकात कर सकेंगे। बिना पुलिस की अनुमति किसी को भी मिलने नहीं दिया जाएगा। सारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही एंट्री मिलेगी। पुलिस प्रशासन इस कार्यक्रम के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। अगर कोई व्यक्ति कार्यक्रम में हुड़दंग मचाने की कोशिश करेगा तो उसपर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे ही बिलासपुर पहुंचेंगे तो थोड़ी देर के लिए यातायात बंद किया जाएगा। उनके एम्स पहुंचते ही यातायात बहाल कर दिया जाएगा। कार्यक्रम के लिए बटालियन के 100 जवानों को सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं, अन्य 100 पुलिस कर्मी ट्रैफिक से लेकर अन्य व्यवस्थाएं देखेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों के परिजनों के प्रदर्शन के चलते शेयर नहीं किया ट्रैफिक प्लान
लुहणू से एम्स कोठीपुरा पहुंचने के लिए दो रास्ते हैं, लेकिन पुलिस जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों के काफिले को किस रोड से लेकर जाएगी, इस प्लान को किसी से शेयर नहीं किया गया है। इसका सबसे बड़ा कारण इस कार्यक्रम में संशोधित पे बैंड की मांग करने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों की ओर से हंगामे की आशंका बताया जा रहा है। 


इन अधिकारियों के जिम्मे होगी सुरक्षा व्यवस्था
एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा एम्स में कार्यक्रम के सुरक्षा अधिकारी होंगे। वहीं, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने की जिम्मेदारी निभाएंगे। इसके अलावा डीएसपी घुमारवीं जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्रियों के काफिले की सुरक्षा का जिम्मा उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed