फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Under 25 National Cricket Tournament: Himachal wins, team reaches quarter-finals

National Cricket Tournament: हिमाचल ने जड़ा जीत का पंजा, अब खिताब पर नजर

Tue, 29 Nov 2022 11:14 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला/बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Nov 2022 11:14 AM IST
सार

पहली बार प्रदेश की टीम ने पूल-डी में लगातार पांच मुकाबले जीते। प्रदेश की टीम अपने पूल में टॉप पर बनी है। हिमाचल की टीम ने अपने पहले लीग मैच में पुडुचेरी को छह विकेट से हराया। 

विज्ञापन
Under 25 National Cricket Tournament: Himachal wins, team reaches quarter-finals
क्रिकेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई की ओर से करवाए जा रहे एक दिवसीय अंडर-25 टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश की टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई है। पहली बार प्रदेश की टीम ने पूल-डी में लगातार पांच मुकाबले जीते। प्रदेश की टीम अपने पूल में टॉप पर बनी है। हिमाचल की टीम ने अपने पहले लीग मैच में पुडुचेरी को छह विकेट से हराया। इसमें आर्यव्रत शर्मा ने नाबाद 108 रन की पारी खेली जबकि वैभव शर्मा ने 55 रन बनाए। दूसरे लीग मैच में हिमाचल की टीम ने मेघालय को आठ विकेट से पराजित किया। तीसरे लीग मैच में हिमाचल ने कर्नाटक को छह विकेट से हराया। इसमें रवि ठाकुर ने 118 रनों की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन


चौथे लीग मुकाबले में हिमाचल ने उत्तराखंड को दो विकेट से हराया। पांचवें लीग मैच में हिमाचल की टीम ने रेलवे को नौ विकेट से पराजित किया। मैच में जितेंद्र ने 27 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। वहीं रवि ठाकुर ने 66 रन की नाबाद पारी खेली। पूल का छठा लीग मुकाबला 29 नवंबर को केरल के साथ होगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल की अंडर-25 टीम ने अपने पूल में लगातार पांच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया है। पहली बार हिमाचल की टीम में इस टूर्नामेंट में अगले दौर में प्रवेश किया है। 
विज्ञापन


कोच अनुज पाल दास की अगुवाई में इतिहास रचने की ओर टीम
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की टीम एक बार फिर सीनियर क्रिकेट कोच अनुज पाल दास की अगुवाई में नया इतिहास रचने की ओर से अग्रसर है। अनुज पाल दास बीसीसीआई लेवल थ्री क्वालीफाइड कोच हैं। वर्तमान में एचपीसीए के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बतौर हेड कोच सेवाएं दे रहे हैं। अनुज पाल दास ने बताया कि खिलाड़ियों को अब हर तरह की सुविधा मिल रही है। इससे टीम नए आयाम स्थापित कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेल रही प्रदेश की क्रिकेट टीम में निखार आ रहा है। उम्मीद है कि इस बार टीम खिताब जीतेगी। -अनुराग सिंह ठाकुर, केंद्रीय खेल मंत्री। 



कूच बिहार क्रिकेट ट्रॉफी में मुंबई ने हिमाचल को नौ विकेट से हराया
कूच बिहार अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में मुंबई ने हिमाचल को नौ विकेट से हरा दिया। बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेला गया चार दिवसीय मैच तीन दिन में खत्म हो गया। सोमवार को फॉलोआन खेल रही हिमाचल टीम दूसरी पारी में 280 रन बनाकर आल आउट हो गई। हिमाचल की ओर से इनेश महाजन ने 90, पीयूष शर्मा 20, अनिमेश ठाकुर ने 26, अर्जुन ने 11, दक्ष ने 31, प्रबल ने 10, चिराग ने 35 रन का योगदान दिया। मुंबई के आयुष ने तीन, निखिल और प्रिंस ने दो-दो, नूतन, अर्जुन और वरुण ने एक-एक विकेट ली। 113 रन के लक्ष्य को मुंबई की टीम ने एक विकेट हासिल कर लिया। मुंबई के अंग कृष ने 66 नाबाद, आयुष ने 10 और नूतन ने 34 नाबाद रन बनाए। मैच में हिमाचल की टीम ने टॉस जीता था। मुंबई ने पहली पारी में 292 रन बनाए। हिमाचल की टीम पहली पारी में 124 रन ढेर हो गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed