{"_id":"65461156a3dae5f3d60da636","slug":"under-19-state-level-championship-started-in-bilaspur-himachal-pradesh-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 534 खिलाड़ी ले रहे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 534 खिलाड़ी ले रहे भाग
Sat, 04 Nov 2023 03:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 04 Nov 2023 03:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला बिलासपुर में अंडर-19 छात्र वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 534 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। साथ ही साई बिलासपुर, खेल छात्रावास शिक्षा विभाग नादौन, जिला युवा सेवा खेल विभाग ऊना के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। चार दिन तक चयनित खिलाड़ी जूडो, हॉकी, बॉक्सिंग, योगा और ताइक्वांडो में जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला के छात्रों ने वंदे मातरम्, एकल गान, समूह गान, बिलासपुरी लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर बिलासपुर उपनिदेशक उच्च शिक्षा जोगिंदर सिंह राव, जिला नगर परिषद अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह, जिला खेल अधिकारी रवि शंकर, कन्या पाठशाला बिलासपुर की प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल, एडीपीइओ राजकुमार राणा, कमल शर्मा, नंदलाल राही, रत्न लाल, एसएमसी प्रधान, संजय सैनी, विकास पुंडीर, सीमा चंदेल और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन