Bilaspur News: लुहणू में अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता, डीएवी ने एसवीएम को 10 विकेट से दी मात
बिलासपुर जिले के लुहणू क्रिकेट मैदान में मंगलवार को अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले मैच में डीएवी बिलासपुर ने एसवीएम बिलासपुर को 10 विकेट से मात दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के लुहणू क्रिकेट मैदान में मंगलवार को अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले मैच में डीएवी बिलासपुर ने एसवीएम बिलासपुर को 10 विकेट से मात दी। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर लेखक डॉ. महेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रतियोगिता में जिले के आठ स्कूलों से लड़कों और लड़कियों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। पहले मैच में डीएवी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। एसवीएम की टीम 18 ओवर में 69 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीएवी की टीम ने नौ ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया। एसवीएम के गेंदबाजों ने 31 अतिरिक्त रन दिए।
वहीं, डीएवी की ओर से युवराज ने 18 और वैदिक ने 23 रन बनाए। प्रतियोगिता संयोजक सतीश ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता एक सप्ताह तक चलेगी। इसमें विशेष बात यह है कि लड़कों के साथ लड़कियों की भी आठ टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन दो मुकाबले हुए, जिसमें पहला मुकाबला डीएवी बिलासपुर और एसवीएम बिलासपुर और दूसरा मुकाबला कोठीपुरा और बंदला के बीच खेला जाना है। खिलाड़ियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। साथ ही उन्हें मैच के लिए खेल सामग्री क्रिकेट संघ बिलासपुर की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही है। मुख्यातिथि डॉ. महेंद्र ठाकुर ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।