{"_id":"64181345edd3aff0250f5463","slug":"under-14-athlete-no-called-by-khelo-india-bilaspur-hostel-after-selection-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चयन के बाद भी नहीं बुलाए अंडर-14 वर्ग के एथलीट, एक साल पहले भेजा था पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चयन के बाद भी नहीं बुलाए अंडर-14 वर्ग के एथलीट, एक साल पहले भेजा था पत्र
Mon, 20 Mar 2023 01:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
ओमपाल सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 Mar 2023 01:34 PM IST
सार
फरवरी 2022 में चयन होने का पत्र आने के बाद कई जिलों के छात्रों ने मार्च में अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लिया। जब उन्हें छात्रावास ज्वाइन करने का पत्र नहीं आया तो दोबारा देरी से प्रवेश लेना पड़ा।
विज्ञापन
Sports Authority of India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भर के अंडर-14 आयु वर्ग के एथलीट छात्रों का चयन होने के बाद भी उन्हें खेलो इंडिया के बिलासपुर छात्रावास में रहने के लिए नहीं बुलाया गया है। ये छात्र पिछले एक वर्ष से हाॅस्टल ज्वाइन करने की उम्मीद में बैठे हैं। खेल विभाग से इन्हें चयनित होने का पत्र भी मिल चुका है, लेकिन उन्हें अभी तक ज्वाइन करने के लिए नहीं बुलाया गया है। इससे छात्रों के अभिभावक भी असमंजस में हैं। कई बच्चों ने तो पत्र आने के बाद स्कूल में प्रवेश भी नहीं लिया था। इस कारण उन्हें अब देरी से प्रवेश लेना पड़ा।
विज्ञापन
अब एक साल बीतने को है और अब इन सभी एथलीट छात्रों की आयु भी एक साल बढ़ गई है। कई छात्र अंडर 14 से बाहर निकल गए हैं। पिछले वर्ष स्कूल स्तर पर हिमाचल में टॉप करने वाले 14 एथलीटों का चयन खेलो इंडिया के तहत बिलासपुर छात्रावास के लिए हुआ था। खेल विभाग ने इन छात्रों को छात्रावास में चयन के पत्र भेजे थे। फरवरी 2022 में चयन होने का पत्र आने के बाद कई जिलों के छात्रों ने मार्च में अगली कक्षा में प्रवेश नहीं लिया। जब उन्हें छात्रावास ज्वाइन करने का पत्र नहीं आया तो दोबारा देरी से प्रवेश लेना पड़ा।
विज्ञापन
अब इन सभी एथलीटों की आयु भी एक साल बढ़ गई है। उन्हें इस बात का डर है कि अब किस आधार पर बुलाया जाएगा या इसके लिए दोबारा चयन होगा। छात्रावास के लिए चयनित नालागढ़ के एथलीट प्रीत चौधरी ने बताया कि फरवरी में एक साल पूरा हो गया है। अब मार्च भी समाप्त होने वाला है। बताया कि उनके चयन का पत्र मिला है, लेकिन अभी छात्रावास ज्वाइन करने का पत्र नहीं आया है।
विज्ञापन
अगर 31 मार्च तक नहीं आता है तो उन्हें दोबारा अगली परीक्षा में प्रवेश लेना पड़ेगा। उधर, खेल विभाग के निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि छात्रावास का निर्माण कार्य अधूरा होने से छात्रों को नहीं बुलाया गया है। अब अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद छात्रों को नए सिरे पत्र भेजा जाएगा।