{"_id":"5ed4f34d8ebc3e77cf67920f","slug":"una-vicious-people-blew-rs-1-37-lakh-from-ex-serviceman-s-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: शातिरों ने पूर्व सैनिक के खाते से उड़ा लिए 1.37 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ऊना: शातिरों ने पूर्व सैनिक के खाते से उड़ा लिए 1.37 लाख रुपये
Mon, 01 Jun 2020 06:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 01 Jun 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शातिरों ने गगरेट के साथ लगते गांव संघनई काला पंगा के प्रकाश चंद एक लाख 37 हजार का चूना लगा दिया। अज्ञात नंबर से फोन आने पर सेवानिवृत्त सैनिक प्रकाश चंद ने शातिर को अपने बैंक खाता नंबर की पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद 28 मई और 29 मई दो दिन में ही खाते से लगभग 9 बार खाते से पैसे निकले। इसी दौरान खाते से लगभग एक लाख सैंतीस हजार रुपये निकल गए। जिसके मेसेज भी पूर्व सैनिक को आते रहे। रविवार की छुट्टी होने के कारण प्रकाश चंद सोमवार को अपने पुत्र संजीव कुमार को लेकर जब बैंक में पासबुक में एंट्री करवाने आए तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
बुजुर्ग प्रकाश चंद ने बताया कि 30 वर्ष पहले वह सेना से सेवानिवृत्त हो गए थे, लेकिन पहली बार वह ठगी के शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पैरालाइज होने के कारण बिस्तर पर है, अब तो उनकी दवाइयों के भी लाले पड़ गए हैं। हालांकि गगरेट में उन्होंने बैंक मैनेजर को इस बाबत शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
एसबीआई गगरेट के सीनियर बैंक मैनेजर आशीष ढांढा ने कहा कि बार-बार जागरूक करने के बाद लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति से अपने खाते की जानकारी साझा न करें।
विज्ञापन