फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una police caught 28 vehicles carrying wood going to Punjab

Himachal: लकड़ी की तस्करी कर पंजाब जा रहे 29 वाहन जब्त, 41 पर एफआईआर

Tue, 22 Aug 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 22 Aug 2023 07:32 PM IST
सार

मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे पंजाब को लकड़ी लेकर जा रहे 29 वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई गगरेट क्षेत्र में मुबारिक-होशियारपुर मुख्य सड़क पर शिवबाड़ी मंदिर के समीप की गई।

विज्ञापन
Una police caught 28 vehicles carrying wood going to Punjab
पंजाब जा रही लकड़ी से लदी 28 गाड़ियां पकड़ीं - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल की वन संपदा की पंजाब में हो रही तस्करी के खिलाफ ऊना, कांगड़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह करीब 4:00 बजे पंजाब को लकड़ी लेकर जा रहे 29 वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई गगरेट क्षेत्र में मुबारिक-होशियारपुर मुख्य सड़क पर शिवबाड़ी मंदिर के समीप की गई। अभियान में कांगड़ा के देहरा में भी पुलिस ने एक वाहन पकड़ा है। गगरेट पुलिस थाना में 41 लोगों को इस मामले में नामजद करते हुए चोरी और वन अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। डीआईजी नॉर्थ जोन अभिषेक दुल्लर की अगुवाई में चले इस संयुक्त अभियान में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई को गुप्त रखा गया। डीजीपी संजय कुंडू भी इस अभियान की देखरेख के लिए ऊना पहुंचे। ऊना पहुंचने के बाद वह कांगड़ा गए। सोमवार-मंगलवार मध्य रात्रि सड़कों पर पुलिस का यह ऑपरेशन चला तो गगरेट में ही 29 वाहन पकड़े गए। पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि लकड़ी लेकर जा रहे इन वाहनों के पास लकड़ी का परमिट तो 21 अगस्त था, लेकिन 22 अगस्त को यह अनाधिकृत तरीके से उसी परमिट पर लकड़ी लेकर जा रहे थे। लकड़ी के परमिट में भी लकड़ी की प्रजाति फ्यूल वुड दर्शाई गई। हालांकि पुलिस अब वाहनों से लकड़ी अनलोड कर यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वाहनों में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी तो नहीं है।
विज्ञापन


बिना रोकटोक सीमा तक कैसे पहुंच रहे वाहन
कांगड़ा और हमीरपुर जिले से आने वाली इस वन संपदा को रास्ते में कहीं रोका तक नहीं जा रहा है। वन विभाग के कई चेक पोस्ट और कई पुलिस थानों को पारकर लकड़ी से लदे वाहन बेरोकटोक पंजाब पहुंच रहे हैं। कुछ दिन पहले भी गगरेट में पुलिस ने अनाधिकृत तरीके से पंजाब को लकड़ी लेकर जा रहे 18 वाहन जब्त कर मामला दर्ज किया तो एक अनाधिकृत तरीके से गगरेट-मुबारिकपुर रोड पर चला रहा लकड़ी का डंप भी पकड़ा था। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि इस मामले में 29 वाहन जब्त कर 41 लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग ने भी सात गाड़ियां की जब्त
गगरेट में वन माफिया पर एक तरफ पुलिस की कार्रवाई चल रही थी तो दूसरी तरफ वन विभाग ने भी बिना कागजात लकड़ी लेकर पंजाब जा रही सात गाड़ियां जब्त की हैं। मंगलवार को डीएफओ सुशील कुमार के निर्देश पर विभिन्न विभिन्न स्थानों पर लगाए गए नाकों के दौरान वन विभाग की टीमों ने सात वाहनों को लकड़ी की खेप के साथ जब्त किया है।
 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई वन माफिया पर कार्रवाई : डीजीपी

वन संपदा की पंजाब को बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई पर डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर इसे अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि लकड़ी कहां से लाई गई, इसका भी पता लगाया जाएगा। पंजाब के होशियारपुर में जहां यह खेप जानी थी, वहां के आढ़तियों और प्लाई बोर्ड उद्योगों से भी गहन पूछताछ की जाएगी। अगर जरूरत महसूस हुई तो यह मामला प्रवर्तन निदेशालय के सुपुर्द भी किया जाएगा। उन्होंने वन विभाग के कर्मियों की इस मामले में संलिप्तता की भी जांच की जाएगी। कुंडू ने कहा कि अभियान की अगुवाई डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने की।

इस अभियान में पुलिस ने पहले तमाम चोर रास्तों पर नाकाबंदी की और तय योजना के अनुसार बिना वैध कागजात लकड़ी लेकर पंजाब जा रही इन गाड़ियों को गगरेट में पकड़ने में सफलता हासिल की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर और पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि लकड़ी कहां से आई, इसकी भी जांच होगी और होशियारपुर के लकड़ी आढ़ती भी जांच के दायरे में आएंगे। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अगर जरूरी हुआ तो यह मामला प्रवर्तन निदेशालय के सुपुर्द किया जाएगा। बिना वैध कागजात कैसे लकड़ी पंजाब जा रही थी इसकी भी जांच होगी और क्या कागजात तैयार करने या फिर वन संपदा की तस्करी में वन कर्मियों की भी कोई भूमिका है, इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed