Una: अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार
अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सवारियों से भरी एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना में अजोली मोड़ फ्लाईओवर पर उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब सवारियों से भरी एक बस फ्लाईओवर से नीचे गिरने से बच गई। जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज के अधीन चलने वाली बस शिमला से वाया चंडीगढ़, नंगल होते हुए ऊना जा रही थी कि अचानक फ्लाईओवर पर पंहुचते ही बस की ब्रेक का प्रेशर पाइप फट गया। इससे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस गलत दिशा में जाकर फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर रुक गई।
इससे बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। अगर बस फ्लाईओवर की रेलिंग तोड़ नीचे गिरती तो नुकसान बहुत हो सकता था। इस हादसे में किसी भी सवारी, चालक व परिचालक को कोई चोट नहीं लगी। हादसे के समय सड़क पूरी तरह खाली थी। इसलिए किसी अन्य गाड़ी से टक्कर नहीं हुई। इस हादसे के बाद ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। बस के चालक करनैल सिंह ने बताया कि सुबह बस शिमला से वाया नंगल होते हुए ऊना जा रही थी। फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक की प्रेशर पाइप फट जाने के कारण यह हादसा हुआ। बस में 10 से 12 सवारियों ही सवार थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.