फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Umeed ki Mashal: Solan residents doctor sp oberoi living in Dubai are spending 98 percent of their earnings on the poor, got 60 daughters married

उम्मीद की मशाल: दुबई में रह रहे सोलन निवासी गरीबों पर खर्च कर रहे अपनी 98 फीसदी कमाई, 60 से अधिक बेटियों की करवाई शादी

Mon, 04 Jul 2022 12:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Jul 2022 12:15 PM IST
सार

दुबई में नौकरी कर रहे डॉ. एसपी ओबरॉय की ओर से स्थापित संस्था प्रदेश में 2015 से सेवा कार्य कर रही है। संस्था का सबसे महत्वपूर्ण सेवा कार्य गरीबों और विधवाओं को पेंशन देने का है।

विज्ञापन
Umeed ki Mashal: Solan residents doctor sp oberoi living in Dubai are spending 98 percent of their earnings on the poor, got 60 daughters married
डॉ. एसपी ओबरॉय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के बीबीएन क्षेत्र में सरबत दा भला संस्था गरीबों और विधवाओं का भला कर रही है। संस्था पिछले सात साल से कई तरह के सेवा कार्य कर रही है। अभी तक 60 से अधिक गरीब परिवारों की बेटियों की शादी, 83 लोगों को पेंशन, युवाओं को सिलाई और कंप्यूटर सेंटर से स्वावलंबी बना चुकी है। ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी ओबरॉय दुबई में रहते हैं। वह अपनी कमाई का 98 फीसदी हिस्सा सेवा कार्य और मानवता के लिए खर्च करना चाहते हैं। जानकारी के अनुसार दुबई में नौकरी कर रहे डॉ. एसपी ओबरॉय की ओर से स्थापित संस्था प्रदेश में 2015 से सेवा कार्य कर रही है। संस्था का सबसे महत्वपूर्ण सेवा कार्य गरीबों और विधवाओं को पेंशन देने का है।

विज्ञापन


इसके तहत प्रत्येक लाभार्थी को 500 रुपये प्रति महीना पेंशन दी जा रही है। महिलाओं को सिलाई सिखाने के लिए सिलाई केंद्र एवं विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की दृष्टि से कंप्यूटर सेंटर चलाए जा रहे हैं। इनमें अब तक लगभग ढाई हजार लाभार्थी लाभ ले चुके हैं। वर्तमान में राजपुरा और पडियाना में सिलाई केंद्र चल रहे हैं। बघेरी और बैरछा में कंप्यूटर सेंटर चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त बीबीएन में दो डायलिसिस केंद्र चलाए जा रहे हैं, जहां मामूली राशि में कैंसर के रोगियों को डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। 
विज्ञापन

उधर, सरबत दा भला संस्था के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जयपाल बंसल ने बताया कि दुबई में रह रहे ट्रस्ट के प्रमुख डॉ. एसपी ओबरॉय इस संस्था का संचालन करते हैं। उनका संकल्प है कि अपनी आय का 98 प्रतिशत सेवा कार्य और मानवता के लिए खर्च करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबई में होटल के मालिक हैं एसपी सिंह ओबरॉय
 सरबत दा भला ट्रस्ट के चेयरमैन एवं समाजसेवी एसपी सिंह ओबरॉय बिजनेस मैन हैं। इनका जन्म पंजाब के तलवाड़ा में 1956 में हुआ था। इनके पिता भाखड़ा डैम में नौकरी करते थे। वर्ष 1978 में यह दुबई चले गए थे। एशियन गतका फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। एपेक्स कंपनी के फाउंडर चेयरमैन हैं। इसके अलावा उनके दुबई में अपने होटल भी हैं। उन्होंने सरबत दा भला ट्रस्ट के तहत देश में 435 कन्याओं को विवाह में जरूरत का सामान दिया है। उन्हें मानवता के उत्थान के लिए कार्य करने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी मिल चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed