फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Umeed ki Mashal: HS Verma is giving pension of 47,000 to 183 needy on 1st of every month

Umeed ki Mashal: हर माह 183 गरीबों के खाते में 47000 रुपये डाल रहे हिमाचल के एचएस वर्मा

Mon, 04 Jul 2022 01:57 PM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
रोशन ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Jul 2022 01:57 PM IST
सार

सेवानिवृत अधीक्षक अभियंता एचएस वर्मा  देश और प्रदेश के जरूरतमंद लोगों के जीवन खुशियां भर रहे हैं। वह 183 जरूरतमंदों को हर महीने 47,000 रुपये की पेंशन दे रहे हैं। डाकखाने के जरिये हर माह एक तारीख को एक क्लिक से राशि जरूरतमंदों के बैंक खातों में पहुंच रही है।

विज्ञापन
Umeed ki Mashal: HS Verma is giving pension of 47,000 to 183 needy on 1st of every month
उम्मीद की मशाल एचएस वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड से सेवानिवृत्त जिला कुल्लू के रहने वाले अधीक्षण अभियंता हिमाचल समेत देश के पांच राज्यों के जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां भर रहे हैं। वह 183 जरूरतमंदों को हर महीने की पहली तारीख को 47,000 रुपये पेंशन के रूप में दे रहे हैं। डाकखाने के जरिये हर माह एक तारीख को एक क्लिक से राशि जरूरतमंदों के बैंक खातों में पहुंच रही है। कुल्लू के शाढ़ाबाई निवासी एचएस वर्मा (80) ने सात साल पहले यह पहल 2015 में एक गिरि बाबा से शुरू की थी। वह दिव्यांग थे और उन्हें मनीऑर्डर कर मदद भेजी थी।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने एक दिव्यांग युवक जगन को मदद देनी शुरू की। वह सात नंबर अपने लिए भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने पहले 57 लोगों की मदद का लक्ष्य रखा था। अब वह 183 लोगों की मदद कर रहे हैं। इनमें विधवा, अनाथ, गरीब, दिव्यांग, बुजुर्ग लोग शामिल हैं। उनका लक्ष्य 400 लोगों तक मदद पहुंचाना है। वह हर महीने एक लाख रुपये तक मदद करना चाहते हैं। वह हिमाचल के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और कोलकाता के दस लोगों की भी आर्थिक मदद कर रहे हैं। भुंतर और कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 30 से अधिक लोगों की भी वह मदद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जेब में रखते हैं चेक, नाम से नहीं जन्मतिथि से पुकारते हैं लोगों को
वर्मा जेब में हर वक्त बैंक का चेक रखते हैं। जहां जरूरत पड़ी, चेक काटकर मदद करते हैं। उनकी खासियत यह है कि किसी भी व्यक्ति को उनके नाम से नहीं, बल्कि उनकी जन्मतिथि से पुकारते हैं। 30 जून को ढालपुर में रेडक्रॉस मेले में 70 से अधिक आयु वर्ग की दौड़ में वह प्रथम रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed