फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two youth drowned in yamuna and beas river in sirmour and Hamirpur

Himachal: यमुना और ब्यास में नहाते समय यूपी और पंजाब के दो युवक डूबे

Mon, 29 May 2023 09:57 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/नादौन
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/नादौन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 29 May 2023 09:57 AM IST
सार

संजय के दोस्तों को तैरना नहीं आता था। इसलिए दोनों किनारे पर नहाने लगे। संजय  गहरे पानी की तरफ चला गया। कुछ देर बाद तेज बहाव में डूबने लगा।

विज्ञापन
two youth drowned in yamuna and beas river in sirmour and Hamirpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में यमुना और ब्यास नदी में डूबने से उत्तर प्रदेश और पंजाब के दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरे थे। पहले मामले में पांवटा साहिब में यमुना नदी में शनिवार देर रात को तीन युवक नहाने उतरे थे। इस दौरान उत्तर प्रदेश के बागपत के सिंघावली अहीर निवासी संजय यादव (22) अचानक डूब गया। उसके दोनों साथियों को तैरना नहीं आता था। देर रात को सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना टीम ने स्थानीय गोताखोर के सहयोग से सर्च अभियान चलाया, लेकिन अब तक युवक का कोई पता नहीं चला है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संजय यादव (22) पुत्र राजपाल यादव निवासी सिंघाबली अहीर सिधौली अहिली बागपत उत्तरप्रदेश निवासी स्थानीय गुरुद्वारे के पास कार्यक्रम के दौरान लाइटिंग का कार्य करता था। शनिवार रात को करीब 10 बजे दो साथियों मोनू शर्मा और सुखविंदर सिंह के साथ यमुना नदी में नहाने उतर गया। बताया जा रहा है कि संजय के दोस्तों को तैरना नहीं आता था। इसलिए दोनों किनारे पर ही नहाने लगे। संजय  गहरे पानी की तरफ चला गया। कुछ देर बाद तेज बहाव में डूबने लगा।
विज्ञापन


साथियों ने लोगों को सूचना दी। पांवटा पुलिस थाना में सूचना दी गई। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुबह तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चला। पुलिस ने डूबे हुए युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है। थाना प्रभारी पांवटा साहिब अशोक चौहान ने कहा कि स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, एसडीएम जीएस चीमा ने कहा कि यात्राएं शुरू होने पर दिन के समय स्थानीय गोताखोर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को देर रात 10 बजे के बाद युवक के नदी में स्नान करते हुए डूबने का हादसा हुआ है। दूसरे मामले में थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के निकट कोहला गांव में ब्यास नदी में उतरे पंजाब से आए तीन युवकों में से एक की डूबने से मौत हो गई। जबकि दो की जान बाल-बाल बच पाई है। मृतक की पहचान चेतन (22), पुत्र दर्शन सिंह, निवासी गांव कम्मोवाल, माहलपुर होशियारपुर के तौर पर हुई है।

मृतक के चचेरे भाई मनदीप (28), पुत्र जरनैल सिंह ने कहा कि रविवार सुबह कम्मोवाल गांव से महिलाओं सहित करीब 25 लोगों का समूह जिला के सीमावर्ती गांव भड़ोली क्षेत्र ज्वालामुखी थाना में स्थित अपनी जठेरी में माथा टेकने आए थे। इसी दौरान चेतन, उसका चचेरा भाई मनदीप तथा राहुल (16), पुत्र गुरदयाल, निवासी गांव कम्मोवाल ब्यास नदी में नहाने उतर गए। तीनों को ही तैरना नहीं आता था और वह अनजाने में धीरे-धीरे पानी के बीचोबीच आ गए। यह तीनों पानी में करीब दो किलोमीटर तक बहते हुए नदी के दूसरे किनारे नादौन की ओर बढ़ते गए।

इनमें से राहुल और मनदीप कोहला गांव में जल शक्ति विभाग के स्टोर एवं पंप हाउस के निकट पानी के किनारे जैसे ही पहुंचे तो वहां उपस्थित कुछ स्थानीय लोगों ने इन्हें देख लिया और इन्हें बाहर निकालकर उनकी जान बचाई। वहीं चेतन जिसका हाथ मनदीप ने पकड़ा हुआ था वह पानी में ही छूट गया और बहता हुआ आगे चला गया। उसे स्टोर से थोड़ा आगे की ओर स्थानीय लोगों ने जब बाहर निकाला तो उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

यमुना नदी में कूदे युवक को गोताखोर ने बचाया

पांवटा साहिब के देवीनगर निवासी 27 वर्षीय एक युवक ने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक तेज लहरों में डूबने लगा। नदी घाट के आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। गनीमत रही कि स्थानीय गोताखोर शनिवार को डूबे युवक की तलाश कर रहे थे। गोताखोर ने शोर सुनकर युवक को सुरक्षित निकाल लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

देहरादून से उपचार भी चल रहा है। रविवार को देवीनगर निवासी संजीव (27) पुत्र उदय सिंह ने अचानक यमुना नदी में छलांग लगा दी। घाट पर आसपास बैठे लोगों ने शोर मचाया। करीब 500 मीटर दूर नदी में रबड़ ट्यूब से सर्च अभियान में जुटे स्थानीय (कुल्हाल) गोताखोर फारुख ने संजीव कुमार को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। थाना प्रभारी पांवटा साहिब अशोक चौहान ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर भेज दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed