फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two trains will reach Una from Mumbai to Himachal in a span of four hours

चार घंटे के अंतराल में मुंबई से हिमाचल के ऊना पहुंचेंगी दो ट्रेनें

Sat, 16 May 2020 08:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 May 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
Two trains will reach Una from Mumbai to Himachal in a span of four hours
सांकेतिक तस्वीर

चार घंटे से भी कम समय के अंतराल में दो रेल गाड़ियां ऊना पहुंचने जा रही हैं। डीसी संदीप कुमार ने बताया कि एक ट्रेन मुंबई से 17 मई रात 10.55 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी, जबकि दूसरी ट्रेन 18 मई सुबह तड़के 2.40 बजे पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ऊना इसके लिए अंतिम तैयारियों में जुटा हुआ है। साथ ही डीसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लिए ऊना से ट्रेन 20 मई को सुबह रवाना होगी, जिसका अंतिम गंतव्य हावड़ा होगा।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि जिला ऊना में जो लोग लॉकडाउन के चलते फंसे हैं, वे उपायुक्त कार्यालय में पंजीकरण जल्द से जल्द करा लें। उपायुक्त ने कहा कि इसी तरह प्रदेश के अन्य जिलों में फंसे लोग भी बंगाल जाने के लिए संबंधित जिलाधीश के पास रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल सरकार की पहल पर ऊना में बाहरी राज्यों से फंसे हिमाचलियों को ट्रेन से लाने की मुहिम शुरू की गई है। पहले चरण में यहां बंगलूरू और गोवा से ट्रेन हिमाचली यात्रियों को लेकर पहुंच चुकी है। 

विज्ञापन

जम्मन कवाली गांव हॉटस्पॉट से बाहर

उपमंडल अंब की राजपुर जसवां पंचायत के जम्मन कवाली गांव को कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर कर दिया है। उपायुक्त संदीप कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल को कोरोना संक्रमित रोगी का पता चलने के बाद गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया था।  इसके बाद कोविड-19 संक्रमित रोगियों के संपर्क में आए सभी लोगों की निगरानी और टेस्ट किए गए। 28 दिन तक इलाके में कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है। डीसी ने कहा कि 28 दिन तक नया मामला सामने न आने के चलते जिला सतर्कता अधिकारी ऊना ने गांव को 16 मई से हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर करने की अनुशंसा की है।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत गांव को निगरानी में रखा गया है। साथ ही ग्रामीणों को सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों को बार-बार धोना, मास्क लगाना इत्यादि हिदायतों की अनुपालना पहले की भांति सुनिश्चित करनी होगी। डीसी ने बताया कि जम्मन कवाली गांव को भी अब सुबह 8 से दोपहर 3 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed