फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two real brothers murdered in Nalagarh solan himachal

Murder in Nalagarh: पैसों के लेनदेन को लेकर नालागढ़ में दो सगे भाइयों की हत्या, आरोपी फरार

Thu, 10 Aug 2023 09:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Aug 2023 09:19 PM IST
सार

पुलिस को सूचना मिली थी कि नालागढ़ से रामशहर मार्ग पर दो किमी दूरी पर दरगाह के समीप दो युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। दोनों को घायल अवस्था में नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
Two real brothers murdered in Nalagarh solan himachal
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर की जांच। - फोटो : संवाद

विस्तार

पैसों के लेनदेन को लेकर नालागढ़ के दो सगे भाइयों की हत्या कर दी है। मृतक पंजाब के जिला जालंधर के कीवा गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। हमलावर बाइक पर सवार होकर आए थे और दोनों भाइयों की हत्या करने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह घटना गुरुवार शाम 6:05 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नालागढ़ से रामशहर मार्ग पर दो किमी दूरी पर दरगाह के समीप दो युवक घायल अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान दोनों को घायल अवस्था में नालागढ़ अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कुनाल (21) और वरुण (19) पुत्र प्रदीप बावा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


वरुण पिछले लंबे समय से नालागढ़ में ही काम करता है। उसका छोटा भाई कुनाल भी इन दिनों उसके पास आया हुआ था। इन दोनों युवकों के मामा लोकेश ने पुलिस को बताया कि पंजाब के नकोदर के कीवा गांव के ही गौरव गिल इन दोनों भाइयों को नकदोर बुला रहा था। लेकिन जब वह नहीं गए तो आरोपी अपने दो साथियों के साथ बाइक पर यहां आ गया। पैसों के लेनदेन के लिए इन तीनों युवकों ने दोनों भाइयों को रामशहर मार्ग पर सुनसान जगह पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर पंजाब के गौरव गिल और उसके दो साथियों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, तीनों आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गए। डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने हिमाचल से बाहर जाने वाले रास्तों पर नाके लगा दिए हैं। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


लोग मोबाइल से बनाते रहे वीडियो
गुरुवार शाम 6:00 बजे जब रामशहर मार्ग पर कुनाल और वरुण को जब पंजाब से आए तीन लोग मार रहे थे तो उस दौरान वहां से एक निजी बस भी निकली। लेकिन बस में सवार लोग इन लोगों को मारते हुए मोबाइल से वीडियो तो बनाते रहे लेकिन किसी ने इन्हें छुड़ाने व उन्हें अस्पताल पहुंचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि लोग वीडियो तो बनाते रहे और घायलों के खून बहता रहा लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल तक नहीं पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed