{"_id":"5f4683968ebc3e4ad84d081f","slug":"two-ministers-of-jairam-cabinet-met-with-jp-nadda-and-anurag-stirring-in-political-corridors","type":"story","status":"publish","title_hn":"नड्डा और अनुराग से मिले जयराम कैबिनेट के दो मंत्री, सियासी गलियारों में हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नड्डा और अनुराग से मिले जयराम कैबिनेट के दो मंत्री, सियासी गलियारों में हलचल
Thu, 27 Aug 2020 11:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:00 AM IST
विज्ञापन
वन और युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन और युवा सेवाएं और खेल मंत्री राकेश पठानिया ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। कृषि एवं पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी अनुराग ठाकुर से मिले हैं। दोनों मंत्रियों ने केंद्रीय नेताओं से नई दिल्ली में यह शिष्टाचार भेंट की है। इनकी भेंट के बीच सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई। नड्डा के साथ राकेश पठानिया के अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
उन्हें मंत्री बनाने में भी नड्डा की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। पठानिया लंबी जद्दोजहद के बाद मंत्री बने हैं। इसी तरह से वीरेंद्र कंवर धूमल परिवार के करीबी माने जाते हैं। वह तो ढाई साल पहले धूमल की हार पर उनके लिए अपनी सीट छोड़ने को भी तैयार हो गए थे। दिल्ली पहुंचे इन मंत्रियों की इन मुलाकातों के साथ ही चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों की मानें तो अपने-अपने विभागों की योजनाओं का भी इन मंत्रियों ने दिल्ली जाकर अपडेट लिया है। राकेश पठानिया ने केंद्रीय युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री किरण रिजीजू से भी भेंट की है। उन्होंने युवा सेवाएं एवं खेल विभाग से जुड़े मसलों पर उनसे चर्चा की है।
विज्ञापन