{"_id":"6541f0f56e97691a8f01aefd","slug":"two-killed-one-injured-car-fall-into-gorge-near-ghumarwin-bilaspur-himachal-pradesh-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur Acccident: घुमारवीं के टिक्कर में खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक पीजीआई रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur Acccident: घुमारवीं के टिक्कर में खाई में गिरी कार, दो की मौत, एक पीजीआई रेफर
Wed, 01 Nov 2023 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:07 PM IST
सार
प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के गांव टिक्कर (सोई) में मंगलवार देर रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के उपमंडल घुमारवीं के गांव टिक्कर (सोई) में मंगलवार देर रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो व्यक्तियों श्याम सुंदर सोनी (60) पुत्र चमन लाल निवासी गांव गलासी और सरवन कुमार (62) निवासी गांव टिक्कर की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार जगत पाल (60) पुत्र सुखराम निवासी गांव दाड़ी तहसील घुमारवीं गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया है। मृतक और घायल पूरी रात दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे रहे। जब लोगों को सुबह हादसे का पता चला तब उन्हें कार से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। तीनों मंगलवार रात सोई गांव में एक सेवानिवृत्ति समारोह से लौट रहे थे।
विज्ञापन
घुमारवीं के गांधी चौक पर सुनार की दुकान करने वाले श्याम सुंदर सोनी अपनी कार में सरवन कुमार और जगत पाल को घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में सोई पुली के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने कार को खाई में गिरा देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने श्याम सुंदर और सरवन को मृत घोषित कर दिया, जबकि जगत पाल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। घुमारवीं थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन