फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two killed in Car accident near Chopal

चौपाल में बोलेरो कैंपर के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, सिरमौर में भी हादसा

Sun, 03 Nov 2019 10:24 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल (रोहड़ू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चौपाल (रोहड़ू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Nov 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
Two killed in Car accident near Chopal
सिरमौर में खाई में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

शिमला के उपमंडल चौपाल के अंतर्गत ग्राम पंचायत देईया से तीन किलोमीटर दूर घड़ाच के पास बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त होने से दो लोगों की मौत हो गई। देईया-कुपवी मार्ग पर हादसा शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सौंप दिए हैं। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को फौरी राहत दे दी गई है। विधायक बलबीर वर्मा ने हादसे पर शोक जताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को बोलेरो कैंपर नंबर एचपी 08-2528 देईया से मालत की ओर जा रही थी।
विज्ञापन


इसी बीच घड़ाच के समीप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में दो लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में भोंपेद्र सिंह खागटा पुत्र स्वर्गीय हरिराम गांव गंयाह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ज्ञान सिंह पुत्र स्वर्गीय सुखराम गांव बागना को घायल अवस्था में नेरवा अस्पताल लाया गया है। लेकिन नेरवा अस्पताल में उपचार के दौरान ज्ञान चंद की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। 


सिरमौर में हादसा, खाई में गिरी कार
उधर, सिरमौर जिले के शिलाई में किणु-कुलाह संपर्क सड़क पर एक आल्टो कार के खाई में गिरने से दो महिलाओं समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। कार का चालक गायब है। शिलाई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed