{"_id":"5f476af179f5914ce3611869","slug":"two-died-of-corona-virus-in-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर में कोरोना से दो की मौत, अब तक 34 ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर में कोरोना से दो की मौत, अब तक 34 ने तोड़ा दम
Thu, 27 Aug 2020 01:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Aug 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में गुरुवार को कोरोना से दो की मौत हो गई। कई बीमारियों से जूझ रहे एक निजी स्कूल के संस्थापक की राजगढ़ में मौत हो गई। वे कोरोना से भी पीडि़त थे। उक्त संक्रमित को बुधवार को पीजीआई से घर लाया गया था। एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग व नगर पंचायत को कोविड 19 के प्रोटोकोल के तहत अंतिम संस्कार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमित 42 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई है। महिला का इलाज मोहाली के निजी अस्पताल में चल रहा था। महिला पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली थी। बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने महिला की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
प्रदेश में अब तक कोरोना से 34 जानें जा चुकी हैं। गुरुवार सुबह हमीरपुर जिले के एक बुजुर्ग की मौत के बाद कोविड 19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग का सैंपल ऊना जिला में लिया गया था। बुजुर्ग की मौत से हमीरपुर व ऊना जिला में हड़कंप मच गया है। हिमाचल में बुधवार को भी कोरोना सेे दो लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन