{"_id":"6429673865014b3a6305fbd4","slug":"two-devotee-taken-in-police-custody-baba-balak-nath-temple-deotsidh-suspected-aide-of-fugitive-amritpal-singh-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतपाल सिंह मामला: बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचे चार लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतपाल सिंह मामला: बाबा बालक नाथ मंदिर पहुंचे चार लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ के बाद छोड़ा
Sun, 02 Apr 2023 07:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिझड़ी (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Apr 2023 07:45 PM IST
सार
डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह प्रकरण को लेकर रविवार को बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चार लोगों को पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा। हिमाचल में काफी समय पहले से पुलिस अलर्ट है। विशेषकर पंजाब से आने वाले लोगों की बैरियर पर ही चेकिंग की जा रही है। बाबा बालक नाथ मंदिर में चैत्र माह के मेले चल रहे हैं। ऐसे में यहां अधिकतर पंजाबी श्रद्धालु पहुंचते हैं।
विज्ञापन
रविवार शाम को बड़सर पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को पकड़ा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए दियोटसिद्ध पुलिस चौकी में उनसे पूछताछ न कर उन्हें सीधे बिझड़ी पुलिस चौकी लाया गया। यहां पर उनसे पूछताछ की गई। इन्हें पुलिस ने संदेह के आधार पर पकड़ा था। शक था कि ये खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के करीबी हो सकते हैं। जब बिझड़ी में पूछताछ की गई तो इनसे ऐसा पुलिस को कुछ नहीं मिला। हालांकि, क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने कहा कि बाबा बालक नाथ मंदिर में काफी संख्या में पंजाब से श्रद्धालु आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ ऐसे संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। पंजाब पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी पुलिस पैनी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
उधर, विधायक इंद्रदत्त लखनपल ने भी बड़सर लोगों को संदेश भेजा कि क्षेत्रवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। संदेह के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ की, लेकिन उनसे ऐसा कुछ भी नहीं मिला। इस संदर्भ में पुलिस के उच्च अधिकारियों से बात की गई है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि चार लोगों से पूछताछ की गई। उनसे कुछ नहीं मिला। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।