फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   two and a half lakhs students will appear for 10th and 12th exams amid coronavirus in himachal

हिमाचल में कोरोना के बीच ढाई लाख विद्यार्थी देंगे 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा

Tue, 06 Apr 2021 04:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Apr 2021 04:51 PM IST
सार

  • 10वीं कक्षा में 1.31 लाख और 12वीं में 1.14 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे 
  • कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बनाए अतिरिक्त केंद्र
  • सीसीटीवी कैमरों से हर परीक्षा केंद्र में रखी जाएगी नजर

विज्ञापन
two and a half lakhs students will appear for 10th and 12th exams amid coronavirus in himachal
एचपी बोर्ड परीक्षाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 13 अप्रैल से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं की परीक्षा में करीब ढाई लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षाओं के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है। 10वीं की परीक्षा में 1.31 लाख, 12वीं में 1.14 लाख परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकृत हुए हैं। सुबह के सत्र में 10वीं  के नियमित और एसओएस में पंजीकृत विद्यार्थी परीक्षा देंगे तो दूसरे सत्र में 12वीं कक्षा के नियमित और एसओएस के विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस बार सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के लिए परीक्षा केंद्रों में भी वृद्धि की है, जबकि नकल रोकने के लिए भी बोर्ड प्रबंधन ने तीन चरणों में तैयारियां की हैं। इसमें जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और बोर्ड की ओर से गठित किए गए उड़नदस्तों के साथ परीक्षा हाल में लगे सीसीटीवी कैमरे नकल रोकने का कार्य करेंगे।

विज्ञापन


किस कक्षा में कितने विद्यार्थी
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अनुसार 10वीं कक्षा में नियमित 1,16,954 छात्र परीक्षा में बैठेंगे, जबकि 14,931 परीक्षार्थी एसओएस में परीक्षा देंगे। इसके अलावा 12वीं की नियमित कक्षाओं से 1,00,982 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकृत हुए हैं, जबकि एसओएस में परीक्षा देने के लिए 13,944 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं 13 अप्रैल से शुरू होंगी। इस दौरान 2,46,811 परीक्षार्थी 10वीं, 12वीं की नियमित और एसओएस के माध्यम से परीक्षा देंगे। बोर्ड प्रबंधन ने इन वार्षिक परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। - डॉ. सुरेश कुमार सोनी, अध्यक्ष, स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed