फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Two accused arrested in drug smuggling case, Police District Nurpur took action

Kangra: नशा तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जिला नूरपुर ने की कार्रवाई

Sat, 14 Dec 2024 02:00 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर/राजा का तालाब (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नूरपुर/राजा का तालाब (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 14 Dec 2024 02:00 PM IST
सार

पुलिस जिला नूरपुर की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विज्ञापन
Two accused arrested in drug smuggling case, Police District Nurpur took action
नशा तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला नूरपुर की ओर से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नूरपुर के तहत बौड़ के पास नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक कार रुकने का इशारा किया गया। लेकिन कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस की टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी जसूर से तलवाड़ा मार्ग पर अंधेरे का फायदा उठाते हुए आरोपी व उसका एक अन्य साथी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो 4 किलो 36 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने कार पंजीकरण प्रमाणपत्र, बीमा, आधार कार्ड, बैंक बुक को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।

विज्ञापन


 बरामद दस्तावेजो के आधार पर पुलिस थाना नूरपुर में दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई और पुलिस ने पेशेवर ढंग से कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को मुकाम मलां कांगड़ा से एक आरोपी राज कुमार को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को इस मामले में वांछित अन्य आरोपी बंटी कुमार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने जनता से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस लड़ाई में पुलिस का साथ दें और अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed