{"_id":"6422f852ad6eb4176408e7f9","slug":"tv-fridge-burnt-by-high-voltage-in-old-colony-and-anu-kalan-area-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ओल्ड कॉलोनी और अणु कलां क्षेत्र में हाई वोल्टेज से जले टीवी-फ्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ओल्ड कॉलोनी और अणु कलां क्षेत्र में हाई वोल्टेज से जले टीवी-फ्रिज
Tue, 28 Mar 2023 07:53 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Mar 2023 07:53 PM IST
सार
अचानक हाई वोल्टेज आपूर्ति जैसे ही आई बिजली के उपकरणों से जोर-जोर के पटाखे होने की आवाज आने लगी। उसके बाद उपकरणों से धुआं निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
लाखों के उपकरण जले(सांकेतिक)
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजली मंडल हमीरपुर के तहत आने वाली ओल्ड कॉलोनी और इसके साथ लगते अणु कलां क्षेत्र में मंगलवार को बिजली के हाई वोल्टेज के कारण लोगों के घरों में लाखों के उपकरण जल गए। अचानक हाई वोल्टेज आपूर्ति जैसे ही आई बिजली के उपकरणों से जोर-जोर के पटाखे होने की आवाज आने लगी।
विज्ञापन
उसके बाद उपकरणों से धुआं निकलना शुरू हो गया। इस दौरान करीब दर्जन भर घरों के टीवी और फ्रिज जलकर राख हो गए। स्थानीय निवासी यशपाल राणा और रामेश्वर ठाकुर आदि ने कहा कि उनके घरों में फ्रिज, टीवी और अन्य कई उपकरण जल गए।
विज्ञापन
शहर के कुछ अन्य इलाकों में भी हाई वोल्टेज से नुकसान हुआ है। हमीरपुर बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राजन गुप्ता ने कहा कि 33 केवी लाइन में कोई फाल्ट आया था और उसी वजह से यह हाई वोल्टेज बिजली घरों तक पहुंच गई। फिलहाल कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर की चेकिंग के लिए भेज दिया गया है। हाई वोल्टेज आपूर्ति क्यों आई, इसके कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन