फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Truck operators protest in Barmana, took out akrosh rally in Darlaghat

Cement Plants Dispute: बरमाणा में ट्रक ऑपरेटरों ने की नारेबाजी, दाड़लाघाट में निकाली आक्रोश रैली

Fri, 13 Jan 2023 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/दाड़लाघाट (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर/दाड़लाघाट (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Jan 2023 08:07 PM IST
सार

ट्रक ऑपरेटर बीडीटीएस भवन के प्रांगण में एकत्रित हुए और अदाणी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बीडीटीएस पदाधिकारियों ने वीरवार को सरकार के साथ हुई बैठक की जानकारी ट्रक ऑपरेटरों को दी।

विज्ञापन
Truck operators protest in Barmana, took out akrosh rally in Darlaghat
दाड़लाघाट में निकाली आक्रोश रैली - फोटो : संवाद

विस्तार

 सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में चल रहे आंदोलन के 30वें दिन शुक्रवार को ट्रक ऑपरेटरों ने बरमाणा में धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम जारी रखा। ट्रक ऑपरेटर बीडीटीएस भवन के प्रांगण में एकत्रित हुए और अदाणी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद बीडीटीएस पदाधिकारियों ने वीरवार को सरकार के साथ हुई बैठक की जानकारी ट्रक ऑपरेटरों को दी। सभा के अध्यक्ष लेख राम वर्मा, सदस्य ध्यान सिंह ठाकुर, पूर्व महासचिव शमशेर गौतम ने ट्रक ऑपरेटरों को बताया कि दो या तीन दिन में सकारात्मक हल आ सकता है। हिमाचल सरकार ट्रक ऑपरेटरों का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि नतीजा ट्रक ऑपरेटरों के पक्ष में नहीं आया तो आंदोलन को नया स्वरूप दिया जाएगा। 

विज्ञापन


लेखराम वर्मा ने कहा कि सभा की ओर से सीमेंट और कच्चे माल की ढुलाई को लेकर गाड़ियों की तय माइलेज चार किलोमीटर के अनुसार आंकी गई है। कंपनी सवा दो किलोमीटर की एवरेज पर अडिग है। सरकार ने 3.30 किलोमीटर एवरेज को माना है। अब यह सब कमेटी के निर्णय पर ही निर्भर रहेगा। शमशेर चंद गौतम ने कहा कि अदाणी समूह अधिक मालभाड़ा होने की बात कर रहा है, लेकिन बीडीटीएस इस समय न्यूनतम किराये पर माल ढुलाई कर रहा है। कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी ने कहा कि बीडीटीएस पंजाब और अन्य राज्यों से बरमाणा प्लांट के लिए कच्चे माल की ढुलाई भी कर रही है, जिसमें 40 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जा रहा है।
विज्ञापन


ट्रक ऑपरेटरों ने निकाली आक्रोश रैली
 राजधानी शिमला में बेनतीजा रही बैठक के बाद आक्रोशित ट्रक ऑपरेटरों ने धरना-प्रदर्शन का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रखा। ऑपरेटरों ने अंबुजा कंपनी गेट से लेकर बस स्टैंड होते हुए अंबुजा चौक तक आक्रोश रैली निकाली। अंबुजा चौक पर लगभग दो घंटों तक धरना-प्रदर्शन किया अदाणी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर ट्रक ऑपरेटरों ने बंद सीमेंट प्लांट जल्द शुरू न होने पर दाड़लाघाट में स्थिति तनावपूर्ण हो जाने की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीटीओ के कोषाध्यक्ष राम कृष्ण बंसल और एडीकेएम के सदस्य अरुण शुक्ला ने कहा कि शिमला में आयोजित बैठक में पांच मसलों पर बात नही बन पाई। कहा कि कोर कमेटी के सदस्यों ने इन मसलों पर अपने प्रस्ताव उपसमिति को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों को प्रदेश सरकार का पूरा समर्थन मिल रहा है। उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्याओं को देखते हुए जल्द ही ऑपरेटरों के पक्ष में मामले का हल निकालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed