फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Truck operator ready to take freight of Rs 10.20, arrested in Darlaghat

Cement Plant Dispute: ट्रक ऑपरेटर 10.20 रुपये मालभाड़ा लेने को तैयार, दाड़लाघाट में दीं गिरफ्तारियां

Thu, 02 Feb 2023 09:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, बिलासपुर/दाड़लाघाट/शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी/ब्यूरो, बिलासपुर/दाड़लाघाट/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Feb 2023 09:09 PM IST
सार

दाड़लाघाट में लगातार दूसरे दिन भी ट्रक ऑपरेटरों की संघर्ष समिति ने अदाणी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया और 20 सदस्यों ने थाने में जाकर गिरफ्तारियां दीं। बस अड्डे पर ऑपरेटरों ने 20 मिनट तक चक्का जाम किया ।

विज्ञापन
Truck operator ready to take freight of Rs 10.20, arrested in Darlaghat
सीएम ने ट्रक ऑपरेटरों के साथ की बैठक, दाड़लाघाट में प्रदर्शन। - फोटो : संवाद

विस्तार

बरमाणा जिला ट्रक सभा (बीडीटीएस) और सोलन जिला ट्रांसपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा प्रति टन 10.20 रुपये प्रति किलोमीटर लेने के लिए तैयार हो गए हैं। उधर, दाड़लाघाट में लगातार दूसरे दिन भी ट्रक ऑपरेटरों की संघर्ष समिति ने अदाणी कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन किया और 20 सदस्यों ने थाने में जाकर गिरफ्तारियां दीं। बस अड्डे पर ऑपरेटरों ने 20 मिनट तक चक्का जाम किया और अदाणी गो बैक, भर देंगे-भर देंगे, सारी जेलें भरे देंगे, हक मिलेगा काम करेंगे, नहीं तो चक्का जाम करेंगे जैसे नारे लगाए। गौर हो कि बुधवार को शिमला सचिवालय में बीडीटीएस के सदस्यों के साथ सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दो दौर की वार्ता की थी और ऑपरेटरों से सीमेंट ढुलाई के रेट मांगे थे। गुरुवार को बीडीटीएस 1.21 रुपये कम कर 10.20 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से मालभाड़ा लेने के लिए तैयार हो गई है। बरमाणा में हुए जनरल हाउस में इस पर सहमति बनी है। अब बीडीटीएस पदाधिकारियों की शुक्रवार को मुख्यमंत्री के साथ बैठक होगी। वर्तमान में बीडीटीएस 11.41 रुपये मालभाड़ा ले रही थी।

विज्ञापन


दूसरी ओर सोलन जिला ट्रांसपोर्ट आर्गेनाइजेशन के उपाध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि जो रेट बीडीटीएस तय करेगी, हमें भी वही यानी 10.20 रुपये मालभाड़ा मंजूर होगा। नरेश गुप्ता ने बताया कि अभी वे 10.58 रुपये मालभाड़ा ले रहे थे। 10.20 रुपये मालभाड़ा करने पर उन्हें 38 पैसे कम करने पड़ेंगे। उधर, बीडीटीएस के प्रधान राकेश ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ दो दौर की वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने पहले प्लांट शुरू करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अदाणी समूह सिंगल डिजिट में मालभाड़ा देना चाहता है, लेकिन सरकार ट्रक ऑपरेटरों को 10.20 रुपये मालभाड़ा दिला सकती है। मुख्यमंत्री ने दाड़लाघाट ट्रक यूनियन और बीडीटीएस को मालभाड़े पर सहमति बनाने के लिए कहा है। गौरतलब है कि बरमाणा का एसीसी और दाड़लाघाट का अंबुजा सीमेंट प्लांट मालभाड़ा विवाद को लेकर 51 दिन से बंद हैं। हजारों लोगों की रोजी-रोटी पर संकट छा गया है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed