फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Trilok Kapoor said BJP will run 113 chariots in the state, will go to two panchayats every day

HP BJP: त्रिलोक कपूर बोले- भाजपा प्रदेश में चलाएगी 113 रथ, प्रतिदिन दो पंचायतों में जाएंगे

Tue, 28 Nov 2023 06:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 28 Nov 2023 06:49 PM IST
सार

प्रदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा को 30 नवंबर से चलाया जाएगा, जिसके तहत पूरे प्रदेश भर में 113 रथ चलेंगे। प्रतिदिन हर रथ दो पंचायत का प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
Trilok Kapoor said BJP will run 113 chariots in the state, will go to two panchayats every day
प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विकसित भारत संकल्प यात्रा को 30 नवंबर से चलाया जाएगा, जिसके तहत पूरे प्रदेश भर में 113 रथ चलेंगे। प्रतिदिन हर रथ दो पंचायत का प्रवास करेंगे। इस रथ में केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी होगी। मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शिमला संसदीय क्षेत्र की बैठक का आयोजन वर्चुअल माध्यम से हुआ। इस बैठक में यात्रा के प्रदेश संयोजक प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर, यात्रा संसदीय क्षेत्र प्रभारी सचिव डेजी ठाकुर, क्षेत्र प्रभारी सुखराम चौधरी और प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा विशेष रूप में उपस्थित रहे। इस यात्रा के संयोजक व प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चलाई गई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने के लिए एक महत्वपूर्ण यात्रा है।

विज्ञापन


मंगलवार को यात्रा के संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि फिर से देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाना है, इसके लिए धरातल पर सभी कार्यकर्ता कार्य करेंगे। प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर ने बताया कि इस रथ में मेडिकल कैंप भी लगाए जाएंगे और अनेक योजनाओं के फॉर्म भी उपलब्ध होंगे। अगर कोई भी व्यक्ति केंद्र सरकार की योजनाओं से जुड़ना चाहता है तो वह फॉर्म भर कर इन योजनाओं से जुड़ सकता है।
विज्ञापन


इस रथ के माध्यम से राष्ट्र स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी और सभी पंचायतों को इसका बहुत बड़ा लाभ होगा। भारतीय जनता पार्टी इस कार्यक्रम में प्रचार कर भाग लेगी और मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा इस कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसी प्रकार विकसित भारत यात्रा के मंडी संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अमित सूद, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित संसदीय क्षेत्र मीडिया प्रमुखों की नियुक्ति
मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि विकसित भारत यात्रा को लेकर शिमला संसदीय क्षेत्र के मीडिया प्रमुख प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्यार सिंह कंवर होंगे, शिमला जिला के मीडिया प्रमुख वीएन शर्मा, महासू जिला मीडिया प्रमुख रितु शतैक, सोलन जिला मीडिया प्रमुख संजीव मोहन और सिरमौर जिला मीडिया राकेश गर्ग होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed