{"_id":"63df6f3f4a2d586b2b27f457","slug":"traffic-jam-during-cm-sukhvinder-singh-sukhu-hamirpur-visit-12-kilometer-distance-covered-in-two-hours-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: सीएम के दौरे में ट्रैफिक व्यवस्था चौपट, 12 किमी के सफर में लग गए दो घंटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: सीएम के दौरे में ट्रैफिक व्यवस्था चौपट, 12 किमी के सफर में लग गए दो घंटे
Sun, 05 Feb 2023 02:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Feb 2023 02:28 PM IST
सार
प्रशासनिक व्यवस्था का शिकार हुए वाहन चालक जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को कोसते नजर आए। इस मार्ग पर चंबा शिमला जाने वाली एचआरटीसी की बस भी करीब डेढ़ घंटा जाम में फंसी रही।
विज्ञापन
एनएच पर लगा जाम।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के हमीरपुर दौरे के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था चौपट नजर आई। रविवार को हमीरपुर से नादौन राष्ट्रीय राजमार्ग पर रंगस तक महज 12 किलोमीटर के सफर को तय करने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। मुख्यमंत्री के काफिले के पीछे तीन लेयर में गाड़ियां चलने से नादौन से हमीरपुर की तरफ रूटीन में आने वाले वाहन चालक काफी परेशान हुए।
विज्ञापन
प्रशासनिक व्यवस्था का शिकार हुए वाहन चालक जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को कोसते नजर आए। इस मार्ग पर चंबा शिमला जाने वाली एचआरटीसी की बस भी करीब डेढ़ घंटा जाम में फंसी रही। इसके अलावा सैकड़ों निजी वाहन चालक ट्रैफिक अव्यवस्था के शिकार हुए।
विज्ञापन
सुरेश शर्मा, प्रदीप कुमार, सुनील शर्मा, विनोद ठाकुर और विजय कुमार ने बताया कि जब मुख्यमंत्री का हमीरपुर प्रवास का टूर प्रोग्राम जिला प्रशासन को पांच दिन पूर्व मिल गया था, तो ट्रैफिक व्यवस्था का बेहतर प्लान बनना चाहिए था। जो कि कार्यक्रम में दूर-दूर तक नजर नहीं आया। जिसके चलते कई लोगों को असुविधा हुई 15 से 20 मिनट के सफर के लिए लोगों को डेढ़ से दो घंटे ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ा।
विज्ञापन