फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   tourist walking on frozen saryolsar lake kullu himachal pradesh

खतरे को न्योता: जम गई सरयोलसर झील के बीचोंबीच पहुंच गए सैलानी, परत टूट जाती तो हो सकता था बड़ा हादसा

Mon, 03 Jan 2022 05:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 03 Jan 2022 05:45 PM IST
सार

मन्नत पूरी होने पर सरयोलसर झील में लोग जूते उतारकर जाते हैं और पवित्र जल पीते हैं। झील में माता की आराधना धूप, मुद्रा और पुष्प चढ़ाकर की जाती है। सैलानियों के जूते पहनकर जम गई झील की परत पर पहुंचने पर मंदिर कमेटी ने नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
tourist walking on frozen saryolsar lake  kullu himachal pradesh
जान जोखिम में डालकर सरयोलसर झील के बीचोंबीच पहुंचे सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

समुद्रतल से 10500 फीट की ऊंचाई पर माइनस तापमान में जम गई माता बूढ़ी नागिन की पवित्र सरयोलसर झील के बीचोंबीच सैलानी जान जोखिम में डालकर घुस गए। इस दौरान अगर झील की परत टूट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। माना जाता है माता के आदेश के बिना कोई भी इस पवित्र झील के अंदर नहीं जाता है, लेकिन सैलानी जूतों के साथ ही पहुंच गए। इससे देव परंपरा भी टूटी है। इसको लेकर मंदिर कमेटी सख्त हो गई है। 

विज्ञापन


मन्नत पूरी होने पर सरयोलसर झील में लोग जूते उतारकर जाते हैं और पवित्र जल पीते हैं। झील में माता की आराधना धूप, मुद्रा और पुष्प चढ़ाकर की जाती है। सैलानियों के जूते पहनकर जम गई झील की परत पर पहुंचने पर मंदिर कमेटी ने नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही बूढ़ी नागिन मंदिर कमेटी सोमवार को सरयोलसर पहुंची और सैलानियों और अन्य लोगों से पवित्र झील में न जाने का आग्रह किया है। मंदिर कमेटी के कारदार भागे राम ने बताया कि अगर कोई सैलानी या व्यक्ति झील में जाता है तो कमेटी उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। कड़ाके की ठंड में झील जम गई है। इसकी परत कभी भी टूट सकती है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैलानियों को देव संस्कृति से अवगत करवा जरूरी
बंजार के सोझा घाटी के गंगेराम, सुरेश यादव और सुनील ने बताया कि बढ़ते पर्यटन के साथ सभी लोगों और पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को पर्यटकों को यहां के रीति-रिवाजों, देव समाज और संस्कृति के बारे में बताना चाहिए। सैलानियों के चलते धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उधर, एसडीएम बंजार हेम चंद वर्मा ने बताया कि ऐसे सैलानियों के खिलाफ प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed