फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tourist vehicle accident in Swarghat bilaspur himachal pradesh

हिमाचल: स्वारघाट में तीन दिन पहले खाई में गिरी थी गाड़ी, कैथल के चार पर्यटकों के शव बरामद

Tue, 05 Oct 2021 09:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट(बिलासपुर)/बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, स्वारघाट(बिलासपुर)/बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 05 Oct 2021 09:22 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार चारों युवक कैथल से हरियाणा नंबर की गाड़ी में सवार होकर मनाली घूमने जा रहे थे। तीन अक्तूबर को घर से निकले, बीच में परिजनों से मोबाइल पर बात भी हुई। लेकिन बाद में सभी के फोन बंद हो गए। जिससे घबराकर परिजनों ने हरियाणा में ही पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। 

विज्ञापन
tourist vehicle accident in Swarghat bilaspur himachal pradesh
स्वारघाट में गहरी खाई में गिरी गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमाचल प्रदेश के स्वारघाट में गंभरपुल के पास हरियाणा के पर्यटकों की गाड़ी 500 फीट गहरी खाई में गिरने से कैथल के चार युवकों की मौत हो गई। पर्यटक हरियाणा से मनाली घूमने जा रहे थे। हादसा तीन अक्तूबर की रात को हुआ था। जंगल और गहरी खाई होने के कारण हादसे का किसी को पता नहीं चला। मंगलवार को स्वारघाट पुलिस को हरियाणा पुलिस का फोन आया और उन्होंने गाड़ी की लोकेशन पुलिस को दी। इसके बाद छानबीन करने पर मंगलवार शाम खाई से शव बरामद किए गए।रामशहर थाना एसएचओ रूप कठानिया के अनुसार चारों युवक कैथल से क्विड कार (एचआर 32 के 1761) में मनाली घूमने जा रहे थे। तीन अक्तूबर को घर से निकले, बीच में परिजनों से मोबाइल पर बात हुई। बाद में सभी के फोन बंद हो गए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चंबा: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बाइक, दो युवकों की मौत, एक घायल
विज्ञापन


 घबराकर परिजनों ने हरियाणा पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युवकों के फोन की अंतिम लोकेशन के आधार पर स्वारघाट पुलिस को संपर्क किया। मंगलवार को सूचना मिलने के बाद स्वारघाट पुलिस और रामशहर (सोलन) थाना पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस ने जब गाड़ी को जंगल में ढूंढा तो उसके अंदर चार युवकों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। देर शाम तक पुलिस ने चारों शव खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल पहुंचाए। डीएसपी स्वारघाट पूर्ण चंद ने बताया कि मृतकों की पहचान कैथल के मालखड़ी गांव के दो सगे भाई अभिषेक और राहुल के अलावा फ्रेंड कॉलोनी गली नंबर 1 के मोहित और भगत सिंह कॉलोनी के रोबिन के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed