फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Tourism himachal: people will be able to enjoy floating restaurant from Tattapani to Kol Dam,

पर्यटन: तत्तापानी से कोल डैम तक ले सकेंगे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ, विभाग ने शुरू की नई सुविधा

Sat, 28 Aug 2021 12:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Aug 2021 12:10 PM IST
सार

पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से तत्तापानी में सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से तत्तापानी में जल क्रीड़ा गतिविधियों का फरवरी 2021 में शुभारंभ करते हुए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की संभावनाएं देखने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन
Tourism himachal: people will be able to enjoy floating restaurant from Tattapani to Kol Dam,
तत्तापानी में सैलानी फ्लोटिंग रेस्टोरेंट लुत्फ उठा सकेंगे। - फोटो : अमर उजालाtatapani himachal

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से करीब 45 किलोमीटर दूर मंडी जिले के तत्तापानी में सैलानी जल्द फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लुत्फ उठा सकेंगे। कोल डैम के दो किलोमीटर क्षेत्र में पर्यटन विभाग इस सुविधा को शुरू करेगा। बांध क्षेत्र में तैरता हुआ रेस्टोरेंट शुरू करने के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी लेने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। पर्यटन विभाग के निदेशक अमित कश्यप ने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से तत्तापानी में सैलानियों की संख्या में इजाफा होगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से तत्तापानी में जल क्रीड़ा गतिविधियों का फरवरी 2021 में शुभारंभ करते हुए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की संभावनाएं देखने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दिया है। कोल डैम क्षेत्र केंद्र सरकार के अधीन आता है। ऐसे में तत्तापानी से कोल डैम तक करीब दो किलोमीटर के क्षेत्र में पानी में तैरते हुए रेस्टोरेंट की सेवा शुरू करने के लिए केंद्र की मंजूरी लेना अनिवार्य है। प्रदेश सरकार नई राहें नई मंजिलें योजना के तहत इस क्षेत्र को विकसित कर रही है। इससे न केवल प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भीड़ का बोझ कम होगा, बल्कि पर्यटकों को नए पर्यटन गंतव्य भी मिलेंगे। इससे स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार और रोजगार उपलब्ध करवाने के अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा पर्यटन विभाग रोहड़ू के समीप सावडा-कुड्डू क्षेत्र को भी विकसित किया जाएगा। यहां वाटर स्पोर्ट्स की संभावनाओं को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों की मदद से बनाया जाएगा रेस्टोरेंट
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का निर्माण विशेषज्ञों की मदद से किया जाएगा। निजी कंपनियों का इसमें सहयोग लिया जाएगा। इस क्षेत्र में कार्य करने वाले पंजीकृत संस्थानों से भी मदद ली जाएगी। महाराष्ट्र और उत्तराखंड में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट डूबने की घटनाओं पर भी मंथन करते हुए तत्तापानी में नई तकनीक का इस्तेमाल करते हुए रेस्टोरेंट बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाने-पीने और नाचने-गाने की मिलेगी सुविधा
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट में लोगों को खाने-पीने और नाचने-गाने की सुविधा मिलेगी। रेस्टोरेंट में कॉन्फ्रेंस, बर्थ डे पार्टी और अन्य सेलिब्रेशन भी किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed