फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   todays active corona cases of shimla himachal 02 march 2021

हिमाचल में 31 नए कोरोना पॉजिटिव, जानें किस जिले में कितने सक्रिय मामले

Tue, 02 Mar 2021 09:33 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Mar 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of shimla himachal 02 march 2021
कोरोना(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 31 नए मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 10, सोलन तीन, ऊना में दो, सिरमौर 10, मंडी दो, जबकि बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर और, शिमला  में एक-एक नया मामला आया है।  इसके साथ ही प्रदेश के कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 58800 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 437 हो गए हैं। अब तक 57367 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 983 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 16, चंबा छह, हमीरपुर नौ, कांगड़ा 222, किन्नौर आठ, कुल्लू 10, मंडी 16, शिमला 39, सिरमौर 24, सोलन 34 और ऊना जिले में 53 है। सिरमौर के बडू साहिब में कोरोना के 10 नए मामले आए हैं। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में धागा मिल के तीन कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन



शिक्षक कोरोना संक्रमित, ज्यूरी स्कूल  दो दिन के लिए बंद 
वहीं, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी में एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। संक्रमण का मामला आने के बाद जहां शिक्षक को आइसोलेट कर दिया गया है तो वहीं स्कूल को एहतियातन दो दिन तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। मंगलवार को स्कूल परिसर को सैनिटाइज किया गया।साथ ही स्वास्थ्य विभाग शिक्षक के संपर्क में आए अन्य अध्यापकों और विद्यार्थियों के सैंपल भी एकत्रित करेगा।  उपमंडलाधिकारी रामपुर सुरेंद्र मोहन ने स्कूल को दो दिनों के लिए बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही स्थानीय पंचायत प्रधान को स्कूल परिसर को सैनिटाइज करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed