{"_id":"64c672835e6655d5b106039b","slug":"today-the-wheels-of-sabarmati-will-run-one-and-a-half-hour-late-himachal-express-will-remain-canceled-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una Train: आज डेढ़ घंटा देरी से दौड़ेंगे साबरमती के पहिए, हिमाचल एक्सप्रेस रहेगी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una Train: आज डेढ़ घंटा देरी से दौड़ेंगे साबरमती के पहिए, हिमाचल एक्सप्रेस रहेगी रद्द
Mon, 31 Jul 2023 10:31 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:31 AM IST
सार
दूसरी हिमाचल एक्सप्रेस दौलतपुर चौक, ऊना एवं अंबाला रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को रद्द रहेगी।
लंबी दूरी की ट्रेनों में यहां हिमाचल एक्सप्रेस के न आने से यात्रियों को अंबाला तक सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ऊना ट्रेन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नंगल में ट्रैक आधुनिकीकरण के अंतिम चरण के काम का असर सोमवार को ऊना आने वाली दो प्रमुख ट्रेनों पर रहेगा। दौलतपुर चौक से साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन को लगभग डेढ़ घंटे की देरी से चलाया जाना प्रस्तावित है। दूसरी हिमाचल एक्सप्रेस दौलतपुर चौक, ऊना एवं अंबाला रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
लंबी दूरी की ट्रेनों में यहां हिमाचल एक्सप्रेस के न आने से यात्रियों को अंबाला तक सफर का लाभ मिलेगा। डेढ़ घंटा की देरी चलने वाली साबरमती ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को आगामी स्टेशन पर पहुंचने के लिए देरी का सामना करना पड़ेगा। सामान्य तौर पर साबरमती एक्सप्रेस दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशन से दोपहर 02:25 बजे चलती है। सोमवार को ट्रेन लगभग डेढ़ घंटा देरी से 04:00 बजे रफ्तार भरेगी।
विज्ञापन
दरअसल नंगल में ट्रैक कंप्यूटरीकरण के कार्य के चलते ट्रेन की समय सारिणी में बड़ा बदलाव किया गया है। रविवार को हिमाचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात्रि 09:05 बजे ऊना से दिल्ली के लिए रवाना हुई। वहीं साबरमती एक्सप्रेस ऊना में 11.40 पर आने के बाद वापसी में निर्धारित 03:15 बजे रवाना हुई। वंदे भारत ट्रेन अपने निर्धारित समय 10:35 बजे ऊना पहुंची और वापसी में भी दिल्ली के लिए समय अनुसार रवाना हुई। सोमवार वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से चलकर ऊना तक का सफर तय करेगी।
विज्ञापन