Road Accident HP: खाई में गिरा टिपर, दो लोगों की मौत, चालक घायल
चंबा जिले में तीसा-सनवाल मार्ग पर रेत लेकर जा रहा टिपर मांजड़ी में सड़क का डंगा बैठने से गहरी खाई में जा गिरा। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तीसा-सनवाल मार्ग पर रेत लेकर जा रहा टिपर मांजड़ी में सड़क का डंगा बैठने से गहरी खाई में जा गिरा। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान परस राम (45) पुत्र नौरंग निवासी सेरी, ग्राम पंचायत तीसा प्रथम और धर्म सिंह (26) पुत्र हसतु राम निवासी देहग्रां, ग्राम पंचायत देहग्रां, तहसील चुराह के रूप में हुई है। हादसे में चालक राम लाल (50) पुत्र शिवराम निवासी कुवारुईं ग्राम पंचायत तीसा द्वितीय के रूप में हुई। हादसा शुक्रवार सायं 4:00 बजे के करीब हुआ। वाहन को गिरता देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बिना समय गंवाए खाई में उतरकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें एंबुलेंस के जरिये तीसा अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही पुलिस को भी हादसे केक बारे में सूचित किया। अस्पताल में चिकित्सक ने परसराम और धर्म सिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि रामलाल को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल कर लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। कार्यवाहक बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि हादसे में घायल को प्राथमिक उपचार देकर दाखिल कर लिया गया है जबकि दुर्घटना में मृत दो लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, शिमला में भूस्खलन से गाड़ियों को नुकसान
दो बाइकों में टक्कर, दंपती सहित तीन घायल
चुवाड़ी-जोत मार्ग पर भुकडू के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार को दोपहर के समय हुआ। इसमें राकेश कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव गुदड़ी गंभीर रूप से घायल हुआ है। अन्य घायलों की पहचान कांगड़ा निवासी रुस्तम पुत्र इसराइल गांव मंड और शिना पत्नी रुस्तम के रूप में हुई। घायलों का उपचार सिविल अस्पताल चुवाड़ी में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपती चंबा की तरफ से आ रहे थे जबकि युवक बाइक पर चुवाड़ी की ओर से जा रहा था। इसी दौरान भुकड़ू के समीप दोनों बाइकों में टक्कर हो गई। तीनों घायलों को निजी वाहन की मदद से चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया गया जहां गंभीर रूप से घायल युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।