{"_id":"63d154f47ac68047fe19e04a","slug":"ticket-prices-for-india-and-australia-match-will-be-decided-on-january-28-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"India Australia Test Match: 28 जनवरी को तय होंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए टिकटों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India Australia Test Match: 28 जनवरी को तय होंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए टिकटों के दाम
Wed, 25 Jan 2023 09:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 25 Jan 2023 09:43 PM IST
सार
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच की तैयारियों को लेकर 28 जनवरी को अध्यक्ष आरपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में टेस्ट मैच की टिकटों की दरों की भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में मार्च में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के टिकटों के दाम 28 जनवरी को तय हो जाएंगे। इसके लिए एचपीसीए की विशेष 28 जनवरी को होगी। इसमें मैच की तैयारियों के लिए गठित कमेटियों और तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान एचपीसीए की ओर से मैच की टिकटों की दरों को भी तय किया जाएगा। 15 फरवरी के बाद मैच की ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू कर दी जाएगी। बैठक में मैच के लिए गठित कमेटियों को उनके काम को भी सौंपा
विज्ञापन
दिया जाएगा। मैच की तैयारियां इन दिनों जोरों पर चली हुई हैं। मैच का सफल आयोजन हो और बारिश न हो, इसके लिए भी एचपीसीए इंद्रुनाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना भी करवाएगा। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच की तैयारियों को लेकर 28 जनवरी को अध्यक्ष आरपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक में टेस्ट मैच की टिकटों की दरों की भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन