फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three wards including Urology shifted from IGMC to Chamiyana Hospital, CM Sukhu inspected

Shimla: चमियाना अस्पताल में आईपीडी शुरू, सीएम सुक्खू ने किया स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण

Thu, 01 May 2025 03:22 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 01 May 2025 03:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को चमियाना पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण किया। इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह सहित अन्य माैजूद रहे।

विज्ञापन
Three wards including Urology shifted from IGMC to Chamiyana Hospital, CM Sukhu inspected
सीएम सुक्खू ने चमियाना अस्पताल में शुरू की आईपीडी। - फोटो : संवाद

विस्तार

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में चल रहे गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों के वार्ड अटल सुपर स्पेशलिटी संस्थान चमियाना शिफ्ट कर दिए हैं। अब मरीजों को ऑपरेशन थियेटर और लैब सेवाएं चमियाना में ही मिलेंगी। गुरुवार से यहां आईपीडी भी शुरू हो गई है। गुरुवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चमियाणा में आंतरिक रोगी विभाग(आईपीडी) का शुभारंभ किया। उन्होंने संस्थान का निरीक्षण करने के बाद स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की बैठक की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।  इस दाैरान स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह सहित अन्य माैजूद रहे। इस दाैरान सीएम सुक्खू ने सभी वार्डों  सहित अन्य सेवाओं का निरीक्षण किया। सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनिंदा अस्पतालों में हाई एंड सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।

विज्ञापन



कहा कि चमियाना अस्पताल में 337 बिस्तरों की सुविधा दी गई है। आधुनिक ऑपरेशन थियेटर भी है। आने वाले छह महीनों में यहां सभी सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा।  बता दें, अब तक गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी विभागों की ओपीडी चमियाना में चल रही थीं लेकिन मरीजों को दाखिल आईजीएमसी में किया जा रहा था। इससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब ओपीडी और वार्ड सेवाएं चमियाना में ही मिलने से मरीजों की भागदौड़ खत्म हो जाएगी। अब इन विभागों की इंडोर और सर्जिकल सेवाएं भी चमियाना में ही उपलब्ध हो जाएंगी।
विज्ञापन


गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी के प्रत्येक विभाग को 20-20 बिस्तरों वाले वार्ड आवंटित किए हैं। इसके अलावा अब ऑपरेशन थियेटर की सेवाएं भी रोजाना मिलेंगी। गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग में पाचन तंत्र की सूजन, पेट की गंभीर बीमारियां, आंतों की समस्याएं, अल्सर आदि का उपचार किया जाता है। यूरोलॉजी विभाग में गुर्दे की पथरी, मूत्र प्रणाली की रुकावट, प्रोस्टेट, जन्मजात विसंगतियों और अन्य मूत्र संबंधित बीमारियों का उपचार किया जाता है। प्लास्टिक सर्जरी विभाग में जलने, कटने, जन्मजात विकृतियों और गंभीर चोटों का उपचार होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चमियाना ने छह विभागों की सेवाएं शुरू
अब चमियाना अस्पताल में छह सुपर स्पेशलिटी विभागों की सेवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं। इनमें गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, यूरोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी के साथ न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और एंडोक्रिनोलॉजी विभाग सक्रिय हैं। इससे अटल सुपर स्पेशलिटी आयुर्विज्ञान संस्थान को एक प्रमुख उच्च स्तरीय चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि चमियाना लिए ढली टनल से हर एक घंटे में टेंपो ट्रैवलर चलाए जा रहे हैं। चमियाना अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि आपातकालीन सुविधाएं इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध होंगी। चमियाना में फिलहाल आपातकालीन सुविधाएं शुरू नहीं की गई हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीज आईजीएमसी ही जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed