फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Three Ranji Trophy matches will be held at Dharamshala International Cricket Stadium

रणजी राउंडअप: अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला स्टेडियम में तीन मुकाबले खेलेगा हिमाचल

Thu, 10 Oct 2024 05:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2024 05:19 PM IST
सार

 क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल की टीम इस सीजन में तीन रणजी ट्राफी के मैच खेलेगी। इसमें पहला मुकाबला 11 से 14 अक्तूबर तक उत्तराखंड के साथ होगा। 

विज्ञापन
Three Ranji Trophy matches will be held at Dharamshala International Cricket Stadium
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में इस बार हिमाचल प्रदेश की टीम तीन रणजी मुकाबले खेलेगी। धर्मशाला में हिमाचल की टीम का पहला मुकाबला 11 से 14 अक्तूबर को उत्तराखंड, 18 से 21 अक्तूबर तक राजस्थान और 16 से 19 नवंबर तक पुडुचेरी के साथ मुकाबला होगा। रणजी सीजन के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर 16 सदस्यीय टीम को चयन भी किया है। ऑलराउंडर ऋषि धवन को टीम का कप्तान बनाया गया है। मुकुल नेगी को उपकप्तान चुना गया है।

विज्ञापन


इसके अलावा प्रशांत चोपड़ा, शुभम अरोड़ा, अंकित कलसी, अंकुश बैंस, एकांत सेन, अभिनंदन, मयंक डागर, वैभव अरोड़ा, अर्पित गुलेरिया, अमित कुमार, दिवेश, विपिन शर्मा, अविकाश और अमल जैनवाल को शामिल किया गया है। हिमाचल की टीम रणजी के ग्रुप बी में अपने सात मुकाबले खेलेगी। इसमें ग्रुप में टॉप में रहने वाले टीमें नॉकआउट राउंड में जाएंगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि हिमाचल की 16 सदस्यीय टीम को घोषणा कर दी है। इसमें ऋषि धवन को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। मुकुल नेगी को उप कप्तान बनाया गया है। हिमाचल की टीम धर्मशाला में तीन रणजी मैच खेलेगी, जबकि अन्य मैच प्रदेश के बाहर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed