{"_id":"614bf5978ebc3efd187bc462","slug":"three-police-officials-dies-in-a-road-accident-in-gagret-as-they-got-hit-by-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में हादसा: गगरेट में बाइक पर जा रहे पुलिस जवान ट्रक ने रौंदे, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में हादसा: गगरेट में बाइक पर जा रहे पुलिस जवान ट्रक ने रौंदे, तीनों की मौत
Thu, 23 Sep 2021 05:43 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 23 Sep 2021 05:43 PM IST
सार
जब्त ट्रक के टायर में खून के धब्बे लगे मिले हैं। घटनास्थल से ट्रक का टूटा हुआ इंडीकेटर भी मिला है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है कि घटना कैसे हुई।
विज्ञापन
मनोज, शुभम और विशाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गगरेट-होशियारपुर मार्ग के चेक पोस्ट से 150 मीटर पीछे आशा देवी में बुधवार रात 10:30 बजे बाइक पर सवार तीन पुलिस कर्मियों को एक ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद फरार ट्रक चालक को पुलिस ने गुरुवार सुबह नादौन में गिरफ्तार किया। ट्रक के टायर में खून के धब्बे लगे मिले हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार रात ट्रक की टक्कर से पुरी पेट्रोल पंप से 150 मीटर की दूरी पर जोर से धमाका हुआ तो कोविड ड्यूटी दे रहे अध्यापकों ने मौके पर जाकर देखा तो तीनों जवान सड़क पर पड़े हुए थे।
विज्ञापन
दो पुलिस के जवानों ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में हुई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। तीनों पुलिस जवान सिविल ड्रेस में थे, लेकिन आईकार्ड से उनकी पहचान हुई। तीनों की दो दिन पहले ही ऊना में तैनाती हुई थी। तीनों मृतक जंगलबेरी बटालियन में तैनात थे।
विज्ञापन
कोविड ड्यूटी के चलते गगरेट और हरोली पुलिस थाने में अटैच कांस्टेबल मनोज (23) पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव पिदड़ तहसील भोरंज, विशाल (22) पुत्र विक्रम निवासी झंडवी तहसील भोरंज और कांस्टेबल शुभम (24) पुत्र सुरेश गांव बड़सर के रहने वाले थे। पुलिस ने बैरियर पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चालक को नादौन से ट्रक सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी अमरजीत नादौन का रहने वाला है। घटनास्थल का एफएसएल टीम ने दौरा किया और साक्ष्य जुटाए। जब्त ट्रक के टायर में खून के धब्बे लगे मिले हैं। घटनास्थल से ट्रक का टूटा हुआ इंडीकेटर भी मिला है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है कि घटना कैसे हुई। गगरेट पुलिस थाने में धारा 279, 304ए व एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
इस मामले में पुरानी किसी रंजिश या अन्य कारण से कुचलने को लेकर अभी कोई तथ्य सामने नहीं आया है। उधर, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि घटनास्थल से एक बाइक बरामद की गई है। मामले में जांच जारी है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।