{"_id":"60b39f418ebc3e2db80cfc82","slug":"three-pharmacist-recover-from-covid-19-in-chamba-medical-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा मेडिकल कॉलेज: कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटीं तीन फार्मासिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा मेडिकल कॉलेज: कोरोना को मात देकर ड्यूटी पर लौटीं तीन फार्मासिस्ट
Sun, 30 May 2021 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 May 2021 07:51 PM IST
सार
चंबा मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी में तैनात फार्मासिस्ट दीपिका, सिविल स्टोर में तैनात फार्मासिस्ट शालिनी और टीकाकरण केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट मोनिका भारद्वाज कुछ दिन पहले संक्रमित हो गई थीं। अब तीनों ड्यूटी पर लौट आई हैं।
विज्ञापन
फार्मासिस्ट शालिनी, मोनिका भारद्वाज, दीपिका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी को मात देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज की तीन फार्मासिस्ट ड्यूटी पर लौटकर मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाने में जुट गई हैं। तीनों महिला फार्मासिस्ट मरीजों को दवाइयां उपलब्ध करवाने के साथ टीकाकरण भी कर रही हैं। ड्यूटी के दौरान ये तीनों कोरोना संक्रमित हुई थी। 17 दिन तक होम आइसोलेट रहने के बाद तीनों ड्यूटी पर लौट आई हैं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज की डिस्पेंसरी में तैनात फार्मासिस्ट दीपिका, सिविल स्टोर में तैनात फार्मासिस्ट शालिनी और टीकाकरण केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट मोनिका भारद्वाज कुछ दिन पहले संक्रमित हो गई थीं।
विज्ञापन
तीनों ने होम आइसोलेशन में रहकर कोविड नियमों का पालन किया। अब तीनों फार्मासिस्ट पहले की तरह रूटीन से ड्यूटी दे रही हैं। मरीजों को सरकारी सेवाओं का लाभ देने के साथ कोरोना संक्रमण के बचाव के बारे में भी जागरूक कर रही हैं। तीनों का कहना है कि कोविड के इस दौर में मरीजों के लिए सेवाएं देते समय वे पूरी सावधानी बरत रही हैं और लोगों को भी जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन