{"_id":"65465f7f9b8688be15041276","slug":"three-people-including-police-constable-arrested-from-hamirpur-in-cryptocurrency-case-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: क्रिप्टोकरंसी ठगी मामले में महिला कांस्टेबल समेत तीन लोग पुलिस ने हिरासत में लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: क्रिप्टोकरंसी ठगी मामले में महिला कांस्टेबल समेत तीन लोग पुलिस ने हिरासत में लिए
Sat, 04 Nov 2023 08:51 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 04 Nov 2023 08:51 PM IST
सार
पुलिस की विशेष टीम (एसआईटी) ने शनिवार को महिला कांस्टेबल, वन रक्षक समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन
क्रिप्टो करेंसी ठगी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी ठगी मामले में पुलिस की विशेष टीम (एसआईटी) ने शनिवार को महिला कांस्टेबल, वन रक्षक समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बता दें कि महिला कांस्टेबल को कुछ दिन पहले ही पुलिस अधीक्षक हमीरपुर ने पुलिस चौकी से हटाकर लाइन हाजिर किया था। एसआईटी ने बीते हफ्ते हमीरपुर में महिला कांस्टेबल समेत क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के लिए लोगों को झांसा देने वाले 25 एजेंटों के घर पर दबिश देकर रिकॉर्ड जब्त किया था।
विज्ञापन
महिला कांस्टेबल वन रक्षक और एक अन्य व्यक्ति के घर से पुलिस ने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर की हार्ड डिस्क, बैंक खातों और प्रॉपर्टी से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए थे। माना जा रहा है कि मामले में कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं। पूर्व में पुलिस की नौकरी छोड़ चुके हमीरपुर के एक व्यक्ति को क्रिप्टोकरेंसी मामले में पंजाब पुलिस ने भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन