फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Three bridges are ready on the road adjacent to the China border in Kinnaur

Kinnaur: किन्नाैर में चीन सीमा से सटी सड़क पर तीन पुल तैयार, सेना व स्थानीय लोगों को मिलेगी सुविधा

Thu, 10 Oct 2024 11:31 AM IST
Krishan Singh बीरबल नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर)
बीरबल नेगी, संवाद न्यूज एजेंसी, पूह (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Oct 2024 11:31 AM IST
सार

पुलों के बनने से सीमावर्ती इलाकों के लोगों, भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों को काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
Three bridges are ready on the road adjacent to the China border in Kinnaur
तीन पुल तैयार - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-तिब्बत सीमा को जोड़ने के लिए नेशनल हाईवे-पांच पर सीमा सड़क संगठन ने करोड़ों की लागत से तीन पुलों का निर्माण पूरा कर लिया है। पुलों के बनने से सीमावर्ती इलाकों के लोगों, भारतीय सेना और आईटीबीपी के जवानों को काफी राहत मिलेगी। 12 अक्तूबर को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इन पुलों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण भारत-तिब्बत सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-पांच पर सुचारू यातायात और सीमावर्ती इलाकों के लोगों की सुविधा के लिए दो वर्ष पूर्व तीन स्थानों पर पुलों का निर्माण शुरू हुआ था। सीमा सड़क संगठन पोवारी और समदो ने दो वर्ष में इन पुलों को तैयार कर लिया है।

विज्ञापन


सीमावर्ती इलाके शिपकिला बॉर्डर में खाब नमज्ञा में 65 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार है।  इस पर करीब चार करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। इससे शिपकिला और नमज्ञा पंचायत के ग्रामीणों समेत सेना को लाभ होगा। इसके अलावा हबसर नाले पर 50 मीटर लंबा पुल बनकर तैयार हो गया है। करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है। वहीं, शलखर के समीप तीन करोड़ की राशि से करीब 45 मीटर लंबा पुल बनाया है। तीनों पुलों को अधिक भार उठाने की क्षमता के साथ सीमा सड़क संगठन ने तैयार किया है। 12 अक्तूबर को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह इन तीनों पुलों का ऑनलाइन उद्घाटन कर सीमावर्ती इलाकों और देश की सुरक्षा में तैनात जवानों को सुपुर्द करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed