{"_id":"652ff8ec4bfc4059b60922de","slug":"three-accused-surrender-in-je-recruitment-paper-leak-case-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: जेई भर्ती पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: जेई भर्ती पेपर लीक मामले में तीन आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण
Thu, 19 Oct 2023 10:13 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 19 Oct 2023 10:13 AM IST
सार
23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले का विजिलेंस हमीरपुर ने पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
पेपर लीक(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पोस्ट कोड 970 जेई सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में नामजद चार में से तीन आरोपियों ने बुधवार को हमीरपुर में पुलिस जांच टीम (एसआईटी) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दो लोग कुल्लू और एक हमीरपुर जिले से है। गुरुवार को विजिलेंस की एसआईटी जिला सत्र न्यायालय हमीरपुर में इस मामले में अपना पक्ष रखेगी। 23 दिसंबर 2022 को पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी पेपर लीक मामले का विजिलेंस हमीरपुर ने पर्दाफाश किया था। भंग हो चुके कर्मचारी चयन आयोग के भर्ती परीक्षा लीक मामले की जांच के लिए सरकार के निर्देश पर एक एसआईटी का गठन किया गया है। एसआईटी ने 17 जून 2023 को जेई सिविल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
इसमें पूर्व सचिव एवं एचएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कंवर, बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि कुमार, अभ्यर्थी मुकेश कुमार और उसके पिता रणजीत सिंह का नाम शामिल है। एसआईटी ने मुकेश, रणजीत सिंह और रवि कुमार को पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय बुलाया। इन तीनों ने पहले जमानत के लिए उच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी थी, जो 22 सितंबर को रद्द हो गई। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी, लेकिन यह भी 13 अक्तूबर को रद्द हो गई। अब तीनों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उधर, एसपी विजिलेंस मंडी राहुल नाथ ने कहा कि तीनों ने बुधवार को आत्मसमर्पण कर दिया है। जांच टीम कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन