{"_id":"627a7031f2254324af4e72f2","slug":"this-time-in-the-police-constable-recruitment-exam-there-will-be-different-questions-in-all-the-four-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में इस बार चारों सीरीज में अलग हो सकते हैं प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में इस बार चारों सीरीज में अलग हो सकते हैं प्रश्न
Wed, 11 May 2022 11:52 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 May 2022 11:52 AM IST
सार
राज्य सचिवालय में मंगलवार को इसको लेकर मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इस बार लिखित परीक्षा में चारों सीरीज के प्रश्न अलग-अलग करने को लेकर बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई। प्रश्नपत्र के कई सेट तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहले पेपर सॉल्वर करने वालों और इस बार पेपर लीक होने सेे हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा रद्द होने के बाद अब सरकार पुख्ता बंदोबस्त करने में जुट गई है। राज्य सचिवालय में मंगलवार को इसको लेकर मुख्य सचिव रामसुभग सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई है। इस बार लिखित परीक्षा में चारों सीरीज के प्रश्न अलग-अलग करने को लेकर बैठक में इसे लेकर चर्चा हुई। प्रश्नपत्र के कई सेट तैयार किए जाएंगे। अभी तक चारों सीरीज में प्रश्न एक जैसे ही डाले जा रहे थे, बस ये आगे-पीछे होते हैं। लिखित परीक्षा का परिणाम भी पांच दिन बाद घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस बार कांस्टेबल भर्ती के सेट प्रश्नपत्रों की जानकारी भी दो-तीन अधिकारियों को ही रहेगी। प्रश्न पत्र की छपाई कहां करनी है, इसका निर्णय परीक्षा से दो दिन पहले ही लिया जाएगा। प्रश्न पत्र बेहद गोपनीय तरीके से और अधिकारियों की निगरानी में प्रिंट होंगे। इसका जिम्मा विश्वसनीय अफसर के पास रहेगा। बैठक में गृह विभाग का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे प्रधान सचिव डॉ. रजनीश भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पेपर लीक होने के बाद परीक्षा रद्द कर इसी माह के अंत में दोबारा करवाने की घोषणा की है। किरकिरी होने के बाद सरकार अब कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। पेपर लीक मामले में अब तक 15 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन