फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   This time devotees will not be able to do holy Manimahesh Yatra via Kugati

Manimahesh Yatra: इस बार श्रद्धालु वाया कुगति होकर नहीं कर पाएंगे पवित्र मणिमहेश यात्रा

Fri, 18 Aug 2023 07:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Aug 2023 07:26 PM IST
सार

मणिमहेश की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु हर वर्ष वाया कुगति होकर इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं, लेकिन इस बार वाया कुगति होकर मणिमहेश की यात्रा नहीं कर पाएंगे। 

विज्ञापन
This time devotees will not be able to do holy Manimahesh Yatra via Kugati
मणिमहेश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार श्रद्धालु वाया कुगति होकर मणिमहेश की यात्रा नहीं कर पाएंगे। कुगति से मणिमहेश को जाने वाले रास्ते के बीच में बुद्धिल नाले पर बना लकड़ी का पुल टूट गया है। इस इस नाले को पार नहीं किया जा सकता। हालांकि मणिमहेश की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालु हर वर्ष वाया कुगति होकर इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं, लेकिन इस बार वाया कुगति होकर मणिमहेश की यात्रा नहीं कर पाएंगे। प्रशासन या पंचायत की तरफ से अभी तक क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का कार्य भी शुरू नहीं किया जा सका है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


दो दिन पहले जब यह पुल क्षतिग्रस्त हुआ था तो कुछ किसान भी दूसरी तरफ फंस गए थे जिन्हें स्थानीय लोगों ने रस्सी के जरिए किनारे तक पहुंचाया था। कुगति के लोगों की उपजाऊ भूमि नाले के दूसरी तरफ भी है जहां पर राजमाह और आलू की बिजाई करते हैं। पुल टूटने की वजह से किसानों को अपनी फसल की चिंता सताने लगी है। फसल को नाले के दूसरी तरफ नहीं पहुंचा सकते। स्थानीय निवासी राकेश कुमार, दीपक कुमार, तारा चंद, रमेश कुमार, तिलक राज और मनोज कुमार ने बताया कि सात सितंबर से मणिमहेश यात्रा शुरू होने वाली है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु वाया कुगति होकर मणिमहेश की यात्रा करते हैं, लेकिन बुद्धिल नाले में लकड़ी का पुल टूट गया है। उन्होंने भरमौर प्रशासन से मांग की है क्षतिग्रस्त पुल की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed